मार्शल आर्ट के सहारे आत्मरक्षा के सीखे गुर

मंडी धनौरा वाईएमएस पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में मिशन श

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:34 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:34 AM (IST)
मार्शल आर्ट के सहारे आत्मरक्षा के सीखे गुर
मार्शल आर्ट के सहारे आत्मरक्षा के सीखे गुर

मंडी धनौरा: वाईएमएस पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को मार्शल आर्ट के सहारे आत्मरक्षा के गुर दिए गए। जिसमे कालेज के प्रबंधक रियाज सैफी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिये सचेत रहने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियासिंह ने सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई गई जनसहयोगी हेल्पलाइन 1090,1076 व 112 के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान हमारे देश की प्राचीन परम्परा है। हर क्षेत्र में माताओं बहनों को सम्मान देकर ही देश उन्नति की ओर बढ़ा जा सकता है। यहां पर शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर दिए गए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ एके सिंह,डॉ प्रियासिंह, शीबा फरीदी,स्वीटी अग्रवाल,रश्मि चतुर्वेदी, शमा अख्तर व प्रशिक्षक कमल चौहान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी