बंटी हत्याकांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

बछरायूं बंटी हत्याकांड में जांच उपरांत प्रकाश में आए दूसरे आरोपित राजेश को पुलिस ने गिरफतार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:43 PM (IST)
बंटी हत्याकांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार
बंटी हत्याकांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

बछरायूं: बंटी हत्याकांड में जांच उपरांत प्रकाश में आए दूसरे आरोपित राजेश को पुलिस ने उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।

मुहल्ला बकाबाद निवासी राम सिंह का पुत्र बंटी 14 सितंबर से घर से गायब था। 18 सितंबर को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र से रामगंगा पोषक नहर में उसका शव मिला। पीएम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मृतक के पिता रामसिंह की तहरीर पर शोभित निवासी बमरौला आदि के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मुख्य आरोपित शोभित को जेल भेज चुकी है। जांच उपरांत प्रकाश में आए उसके चाचा राजेश निवासी ग्राम बमरौला को पुलिस ने उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश पांडेय ने बताया कि जांच उपरांत प्रकाश में आए दूसरे आरोपित राजेश को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

chat bot
आपका साथी