एसडीएम ने हटवाया कब्जा, पुलिस से उलझीं महिलाएं

अमरोहा शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर शशांक चौधरी ने तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ कब्जा हटवा दिया।ख्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:49 PM (IST)
एसडीएम ने हटवाया कब्जा, पुलिस से उलझीं महिलाएं
एसडीएम ने हटवाया कब्जा, पुलिस से उलझीं महिलाएं

अमरोहा: शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर शशांक चौधरी ने तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ निजी प्लाट पर किए गए कब्जे को हटवा दिया। इस दौरान पुलिस से महिलाओं की तीखी झड़पें हुईं लेकिन, कोई फायदा नहीं निकला। एसडीएम ने उनको समझाकर शांत किया। लोगों ने सुलह के जरिए रास्ता दिलवाने की मांग रखी। इस पर उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

शहर कोतवाली के रहने वाले आमिर अब्बास निवासी मोहल्ला घेरमुनाफ का मंडी समिति रोड किनारे रफातपुरा मुहल्ले में प्लाट है। बताते हैं कि कुछ लोगों ने रातोंरात प्लाट में भराव डालकर अपने घरों तक पहुंचने के लिए रास्ता बना लिया। यह बात प्लाट स्वामी को पता चली तो होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत एसडीएम से कर कार्रवाई को गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी दोपहर करीब एक बजे अमरोहा देहात, शहर कोतवाली व डिडौली कोतवाली पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जब वे नहीं माने तो अवैध कब्जा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया।

इस बीच महिलाओं की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। जमकर हंगामा रहा लेकिन, बाद में कुछ लोगों ने एसडीएम की बात पर भरोसा जताया और महिलाओं को समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी से लोगों ने सुलह के जरिए घरों तक रास्ता दिलवाने की मांग की। इसका उनको प्रार्थना पत्र दिया।

तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

अमरोहा: कब्जा हटवाने के दौरान हंगामा खड़ा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उपजिलाधिकारी शशांक चौधरी ने बताया मामले में तीन लोग पकड़े गए हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कुछ लोगों ने गलत तरीके से एक व्यक्ति के निजी प्लाट में रातोंरात रास्ता बना लिया था। यह कानूनन अपराध है। आज उसको ही कब्जा मुक्त कराया गया है। समझाने पर सभी लोग मान गए।

शशांक चौधरी, एसडीएम सदर।

chat bot
आपका साथी