पालिका टीम से हाथापाई में पांच गिरफ्तार

गजरौला पालीथिन पकड़ने पहुंची पालिका टीम व कारोबारी समेत उसके स्वजन में हाथापाई हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:11 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:11 AM (IST)
पालिका टीम से हाथापाई में पांच गिरफ्तार
पालिका टीम से हाथापाई में पांच गिरफ्तार

गजरौला : पालीथिन पकड़ने पहुंची पालिका टीम व कारोबारी समेत उसके स्वजन में हाथापाई हो गई। वाहन में तोड़फोड़ भी की गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार करने के साथ आठ लोगों को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शहर के मुहल्ला सैफी नगर निवासी सिकंदर के घर में पालीथिन की सूचना पर पालिका टीम ने शनिवार शाम छापामारी की। सिकंदर के स्वजन के साथ ही मुहल्ले वालों ने विरोध जताया। आरोप है कि लोगों ने पालिका कर्मचारियों के साथ अभद्रता व हाथापाई की। पथराव कर पालिका के वाहनों के शीशे तोड़ दिए। हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, मारपीट के दौरान कारोबारी सिकंदर की पत्नी गुलशन की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया। लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से सिकंदर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि पालिका कर्मी जयचंद की तहरीर पर पुलिस ने सिकंदर, फरमान, दिलदार, अंसार व नदीम समेत आठ को नामजद करते हुए 15 के खिलाफ एससी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए लोगों का रविवार को चालान किया जाएगा। थाने में भिड़े गए पालिका कर्मी व दूसरे पक्ष के लोग

गजरौला : मुहल्ला सैफी नगर में विवाद होने के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने में पहुंचे तो यहां भी टकराव हो गया। नगर पालिका कर्मी व आरोपित पक्ष के लोगों में खींचतान होने पर हंगामा हो गया। पुलिस ने बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया। चार कुंतल पालीथिन की बरामद

गजरौला : नगर पालिका के लिपिक आदेश अग्रवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान उन्होंने सिकंदर के घर से चार कुंतल पालीथिन बरामद की है। उन्होंने बताया कि पालिका कर्मियों के साथ हाथापाई कर महिला कर्मियों के साथ अभद्रता भी की गई है।

chat bot
आपका साथी