सौ मीटर दौड़ में सेंट एंथोनी के सुहैल, ¨पकी ने बाजी मारी

विकास खंड गंगेश्वरी की खरपड़ी न्याय पंचायत की न्याय पंचायत स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को श्री प्रकाश वीर शास्त्री इंटर कालेज रहरा के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत समन्वयक वसीम अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। खेल ब्लाक व्यायाम शिक्षक वैभव गुप्ता की देखरेख में प्रतियोगिता में परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:24 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:24 PM (IST)
सौ मीटर दौड़ में सेंट एंथोनी के सुहैल, ¨पकी ने बाजी मारी
सौ मीटर दौड़ में सेंट एंथोनी के सुहैल, ¨पकी ने बाजी मारी

गंगेश्वरी : विकास खंड गंगेश्वरी की खरपड़ी न्याय पंचायत की न्याय पंचायत स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता श्री प्रकाश वीर शास्त्री इंटर कालेज रहरा के मैदान पर हुई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत समन्वयक वसीम अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। ब्लाक व्यायाम शिक्षक वैभव गुप्ता की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर की सौ व दो सौ मीटर दौड़ में सेंट एंथोनी स्कूल रहरई के सुहैल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में सेंट एंथोनी स्कूल की ¨पकी ने बाजी मारी। कबड्डी में कृष्णा पब्लिक स्कूल विजयी रहा। खो खो में सेंट एंथोनी स्कूल ने बाजी मारी। जूनियर स्तर की बालक वर्ग में दो सौ मीटर दौड़ में प्रकाश वीर शास्त्री कालेज का नेमपाल विजयी रहा। खो खो में भी प्रकाश वीर शास्त्री विद्यालय का दबदबा रहा।

जूनियर स्तर बालिका वर्ग की दौ सौ मीटर दौड़ में ममता प्रकाश वीर शास्त्री ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रधानाचार्य आमोद कुमार त्यागी, सुरेश ¨सह, प्रदीप ¨सह, प्रमोद कुमार, भागेश कुमार, शिवदत्त राणा, राकेश कुमार, शिशिर कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी