रिटायर्ड सिपाही का खाता हैक कर 15 लाख निकाले

अमरोहा सेवानिवृत सिपाही को हैकर्स ने बैंक अधिकारी बनकर कॉल की। खाते की जानकारी जुटा ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:06 AM (IST)
रिटायर्ड सिपाही का खाता हैक कर 15 लाख निकाले
रिटायर्ड सिपाही का खाता हैक कर 15 लाख निकाले

अमरोहा: सेवानिवृत सिपाही को हैकर्स ने बैंक अधिकारी बनकर कॉल की। खाते की जानकारी जुटाने के बाद उससे 15 लाख रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज मिला तो जानकारी हुई। पीडित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मोतीनगर का है। मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले रामपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिपाही थे। बीती 31 दिसंबर 2020 को ही वह सेवानिवृत हुए हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ नगर के मुहल्ला मोतीनगर में रहते हैं। सेवानिवृति के बाद स्टेट बैंक आफ इंडिया की स्थानीय शाखा में स्थित उनके खाते में पीएफ व अन्य फंड के पैसे आए थे। खाते में कुल 15 लाख रुपये जमा थे। गुरुवार को उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया तथा खाते में पीएफ व अन्य फंड से जमा होने वाली धनराशि की जानकारी दी। इस पर रामपाल सिंह आशवस्त हो गए। उन्होंने पूछे जाने पर कॉलर को सारी जानकारी दे दी तथा दिए गए नंबर पर वाटसअप भी कर दी। थोड़ी ही देर बाद उनके खाते से एक-एक कर चार बार में 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो रामपाल सिंह के होश उड गए। फौरन ही उन्होंने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर सूचना दी। उसके बाद नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक रविद्र सिंह ने बताया कि रामपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल सारे मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी