149 लोगों की आई रिपोर्ट, 140 निगेटिव निकले

अमरोहा लखनऊ लैब से शनिवार को जनपद के 149 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें से 140 निगेटिव है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:05 AM (IST)
149 लोगों की आई रिपोर्ट, 140 निगेटिव निकले
149 लोगों की आई रिपोर्ट, 140 निगेटिव निकले

अमरोहा : लखनऊ लैब से शनिवार को जनपद के 149 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें से 140 निगेटिव हैं जबकि नौ लोगों के सैंपल फिर से जांच के लिए भेजे जाएंगे। आज 210 लोगों के नमूने अफसरों ने कोरोना टेस्ट को लिए हैं और उनको लखनऊ भेजा है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित लोगों के तेजी से नमूने लिए जा रहे हैं। देर शाम तक 210 लोगों के नमूने कोरोना टेस्ट के लिए जुटाए और उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मेघ सिंह ने बताया कि आज लखनऊ लैब से 149 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें से 140 निगेटिव पाए गए हैं। नौ रिपीट सैंपल हैं। इन्हें फिर से जांच के लिए भिजवाया जाएगा। 3 जुलाई को जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, उनके परिजनों के सभी सैंपल कराए गए हैं। इसके अलावा उनके मोहल्लों को भी सील कराने की कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी