रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर किया गायब, पंचायत में पिता-पुत्र को पीटा

जोया: घरेलू काम करने के बहाने से रिश्तेदार किसान का ट्रैक्टर ले गए और गायब कर दिया। इसको लेकर पंचायत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:07 AM (IST)
रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर किया गायब, पंचायत में पिता-पुत्र को पीटा
रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर किया गायब, पंचायत में पिता-पुत्र को पीटा

जोया: घरेलू काम करने के बहाने से रिश्तेदार किसान का ट्रैक्टर ले गए और गायब कर दिया। इसको लेकर पंचायत हुई तो पिता-पुत्र व भाई को पीट कर घायल कर दिया। इस मामले में अदालत के आदेश पर दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिबौरा का है। यहां पर किसान सुरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। सुरेंद्र सिंह के पास खेतीबाड़ी के लिए ट्रैक्टर था। छह महीना पहले जनपद सम्भल के गांव जुमला कुम्हरिया निवासी उनके रिश्तेदार सगे भाई वरन सिंह व ऋषिपाल सिंह घर आए थे तथा घरेलू काम के लिए कुछ दिन के लिए ट्रैक्टर ले गए थे। बाद में उन्होंने ट्रैक्टर वापस नहीं लिया। सुरेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर लौटाने को कहा तो उसके पैसे देने की बात कहने लगे। चार महीना तक तो दोनों भाइयों ने माहवार किश्त के रूप में पैसे दिए। परंतु बाद में वह पैसे भी नहीं दिए। उलटा सुरेंद्र सिंह को धमकाने लगे। उन्होंने ट्रैक्टर गायब कर दिया। बीती 10 अगस्त के सुरेंद्र सिंह अपने भाई चंद्रकिशोर व बेटे संजीव के साथ पंचायत लेकर उनके घर गए। आरोप है कि पंचायत में तीनों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने डिडौली कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में सुरेंद्र ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर डिडौली पुलिस ने वरन सिंह व ऋषिपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी