पाठकनामा : अमरोहा

प्रवासी मजदूरों को काम देकर आर्थिक संकट से उबारे सरकार।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:18 PM (IST)
पाठकनामा : अमरोहा
पाठकनामा : अमरोहा

प्रवासी मजदूरों को काम देकर आर्थिक संकट से उबारे सरकार

- देश व प्रदेश में कोरोना वायरस के फैलते ही दूर-दराज के कारखानों व फैक्ट्रियों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट आए थे। लॉकडाउन घोषित होने के बाद स्थिति चिताजनक हो गई थी। सरकारों ने उनको वाहनों का इंतजाम कर घर भिजवाने का कार्य किया था। प्रवासी मजदूर घर तो पहुंच गए लेकिन, अब उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा है। अनलॉक होने के बाद भी उनको रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते उनके सामने आर्थिक तंगी की समस्या खड़ी हो गई है। सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा योजना भी उनकी मुसीबत को दूर नहीं कर पा रही है। ऐसे में सरकार को मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इंतजाम करे। ताकि, उनके हाथों को काम मिले और आर्थिक समस्या दूर हो सके।

- रवि कुमार, मोहल्ला कालाकुंआ, अमरोहा

chat bot
आपका साथी