1.20 लाख कार्डधारकों को मिला मुफ्त चावल व गेहूं

अमरोहा जनपद में रविवार से नोडल अधिकारियों की निगरानी में राशन का वितरण का कार्य शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:34 PM (IST)
1.20 लाख कार्डधारकों को मिला मुफ्त चावल व गेहूं
1.20 लाख कार्डधारकों को मिला मुफ्त चावल व गेहूं

अमरोहा: जनपद में रविवार से नोडल अधिकारियों की निगरानी में राशन का वितरण का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन 1.20 लाख कार्डधारकों को मुफ्त गेहूं व चावल बांटा गया। इस बार अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये जमा करने पर एक किलो चीनी मिलेगी। इधर सप्लाई इंस्पेक्टर ने शहर की दुकानों का निरीक्षण कर राशन वितरण की स्थिति का जायजा लिया। लापरवाह डीलरों को फटकार लगाई और कार्रवाई को चेताया।

सुबह आठ बजे से जनपद भर की 867 दुकानों पर नोडल अधिकारियों की निगरानी में राशन वितरण शुरू हुआ। पोश मशीन में कार्डधारकों ने अपना अंगूठा लगाया और राशन लिया। यहां बता दें कि जनपद में राशन कार्डों की संख्या 3,29,249 है। इनमें अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 20,532 है जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारक 3,08,717 हैं।

डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने बताया कि इस बार भी कार्डधारकों को मुफ्त चावल व गेहूं वितरित किया जा रहा है। अंतोदय कार्डधारकों के लिए चीनी आई है। उनको एक किलो चीनी 18 रुपये में दी जाएगी। इसके बारे में सभी डीलरों को निर्देशित कर दिया गया है। राशन वितरण का कार्य 30 जून तक लगातार चलेगा।

इधर पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव ने शहर के मुहल्ला नल, लकड़ा, दानिशमंदान, कुरैशी, कटकुई आदि में राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें से कुछ दुकानों पर डीलरों ने कार्डधारकों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करा रखा था जबकि कुछ दुकानों पर नहीं था। इस पर उन्होंने संबंधित डीलरों को हड़काया। स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन बिल्कुल न किया जाए। नियम तोड़े तो दुकान के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी