मंदिर निर्माण को बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे रामभक्त

गजरौला अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लोग खूब सहयोग कर रहे हैं। आम लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:41 PM (IST)
मंदिर निर्माण को बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे रामभक्त
मंदिर निर्माण को बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे रामभक्त

गजरौला : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लोग खूब सहयोग कर रहे हैं। आम लोगों के साथ राजनेता, स्वयं सेवी व प्रमुख व्यापारी इत्यादि सभी आगे आ रहे हैं।

गजरौला में इस कार्य को गठित 40 टीमें कर रहीं हैं। इनके द्वारा 15 जनवरी से यह अभियान विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह में यह टीमें अपने भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित कर लोगों से संपर्क कर उनके कूपन भरकर व रसीद बनाकर धन संग्रह करती है। इसी क्रम में शनिवार की देरशाम संघ के विभाग प्रचारक राजेश कुमार, योगेंद्र कुमार ऊर्फ वंटू इत्यादि को पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने अपनी व पत्नी और पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल की ओर से तथा प्रमुख व्यापारी मुकेश गोयल सहयोग राशि के चेक सौंपे। श्री राम मंदिर निर्माण के विहिप ने चलाया अभियान

हसनपुर: श्रीराम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आने पर धन संग्रह करने वाली टीमों को लोग बढ़ चढ़कर चंदा दे रहे हैं। कस्बे में समाजसेवी पराग अग्रवाल ने 51 हजार का चेक सौंपा। रामबाबू रस्तौगी ने 21 हजार रुपये श्रीराम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को सौंपे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज भटनागर, पौरुष अग्रवाल, सचिन गुप्ता, धर्मवीर सैनी, मुकुल अग्रवाल रानू रस्तौगी, मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ललित शर्मा, वरूण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर चंदा किया। घर घर जाकर चंदा करने वालों में मोहित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, हिमांशू अग्रवाल, दीपमाला वर्मा आदि मौजूद रहे। उझारी में राममंदिर के लिए हुआ एक लाख का चंदा

उझारी : नगर पंचायत उझारी में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु रविवार को करीब एक लाख रुपये का चंदा हुआ। होरीलाल कंसल पेट्रोल पंप स्वामी राजीव कंसल ने 11 हजार रुपये का चंदा दिया। भाजयुमो के नगर महामंत्री दीपक अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख पति बनारसी दास, मनीराम पाल, हेमराज सैनी, राम खिलाड़ी प्रजापति, राजीव कंसल आदि मौजूद रहे। सैदनगली में श्रीराम मंदिर धन संग्रह टोली ने अभियान प्रमुख राजीव बजरंगी के नेतृत्व में घर घर जाकर चंदा किया। टीम में डॉ पुनीत गुप्ता, प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय, मनोज शर्मा, दिनेश टांक, कनिष्क गुप्ता, दिव्यांग प्रजापति, विकास गोला, तरूण प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति शामिल रहे। मंदिर निर्माण को अभियान जारी

मंडी धनौरा: राम भक्तों ने श्रीराम के दिव्य और भव्य मंदिर के निर्माण के लिए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से धन संग्रह किया।

स्वयंसेवियों ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि में भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण में जन भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर धन संग्रह अभियान चलाया। विहिप जिला कार्यवाहक चंद्रशेखर गर्ग ने कहा कि सभी राम भक्तों ने भव्य मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह अभियान के लिए कमर कस ली है। इस धन सहयोग अभियान से एक भी घर छूटना नहीं चाहिए। सभी परिवारों से उनकी साम‌र्थ्य अनुसार आर्थिक सहयोग लिया जा रहा हैं। लोगों से सहयोग किए जाने की अपील भी की गई। इस मौके पर अनूप अग्रवाल, अमित गर्ग, साजन त्यागी, ब्रजेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी