वाट्सएप ग्रुप से हो रहा समस्याओं का निदान

गजरौला औद्योगिक नगरी की पुलिस भी अब आधुनिक तकनीक के साथ कदम बढ़ाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:28 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:28 AM (IST)
वाट्सएप ग्रुप से हो रहा समस्याओं का निदान
वाट्सएप ग्रुप से हो रहा समस्याओं का निदान

गजरौला : औद्योगिक नगरी की पुलिस भी अब आधुनिक तकनीक के साथ कदम बढ़ाया है। यहां पर शहर की सबसे प्रमुख चौपला पुलिस चौकी पर एक वाट्सएप ग्रुप का निर्माण किया गया है। जो, न सिर्फ सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम बन रहा है बल्कि पुलिस व जनता के बीच समन्वय भी स्थापित करा रहा है। इस ग्रुप के माध्यम से चौकी क्षेत्र के गणमान्य लोगों को जागरूक करते हुए अपराध से बचाव की टिप्स भी दिए जा रहे हैं।

एक अगस्त को अमरोहा की टीपी नगर पुलिस चौकी से तबादला होकर चौपला चौकी की कमान संभालने वाले उपनिरीक्षक राजेंद्र पुंडीर ने चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले दस मुहल्लों के 70 गणमान्य लोगों को जोड़कर एक वाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप का नाम चौपला चौकी वालंटियर रखा है। इस ग्रुप के माध्यम से ही लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है। इन गणमान्य लोगों के द्वारा ग्रुप में डाली जाने वाली समस्याओं को पुलिस समाधान करा रही है। खास बात है कि इस ग्रुप के माध्यम से पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अपना घर सूना छोड़कर न जाए। किसी अज्ञात व्यक्ति को घर में न घुसने दे। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को ग्रुप पर ही सूचना दी जा सकती है। स्थानीय थाने की पांच चौकी में से मात्र चौपला चौकी पर ही यह पहल की गई है। इन मुहल्लों के लोग जुड़े, पुलिस को देते सुझाव

गजरौला : मुहल्ला लक्ष्मीनगर, बसंत विहार, शांतिनगर, सैफीनगर, अल्लीपुर भूड़, सुल्तानठेर, एमडीए कालोनी, मछली मंडी समेत दस मुहल्लों के 70 गणमान्य लोग जुड़े हुए हैं। इनमें शिक्षक, वकील, रिटायर सरकारी कर्मी, व्यापारी, सभासद, शिक्षित युवा हैं। वाट्सएप ग्रुप बनाने का उद्देश्य है कि क्षेत्र की जनता से पुलिस का मजबूत समन्वय स्थापित किया जा सके। इस ग्रुप में 70 लोग जुड़े हुए हैं। जो, पुलिस को सूचनाएं भी देते हैं और सुझाव भी। क्षेत्र में होने वाले बेहतर कार्यों को भी ग्रुप में शेयर किया जाता है। समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है।

राजेंद्र पुंडीर, चौपला पुलिस चौकी प्रभारी, गजरौला।

chat bot
आपका साथी