विवादित रास्ते से निकाला जुलूस रोका

अमरोहा: डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में विवादित जमीन से निकाला जा रहा ईद मिलादुन्नबी क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM (IST)
विवादित रास्ते से निकाला जुलूस रोका
विवादित रास्ते से निकाला जुलूस रोका

अमरोहा: डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में विवादित जमीन से निकाला जा रहा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस दूसरे समुदाय के लोगों ने रोक दिया। इससे गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को दूसरे रास्ते से निकलवा कर मामला शांत कराया।

गांव पतेई खालसा में शमशान व रामलीला स्थल की भूमि पर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। पंद्रह दिन पहले भी इस जमीन को लेकर दोनों संप्रदाय के लोगों ने विवाद हुआ था। परंतु पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। बुधवार को गांव में जुलूसे मोहम्मदी निकाला जा रहा था। एक संप्रदाय के लोग जुलूस लेकर विवादित जमीन की तरफ से निकल रहे थे। दूसरे संप्रदाय के लोगों ने इसे नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए जुलूस को रोक दिया। इससे गांव में तनाव बन गया। तनाव की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर मामला शांत कराया। जुलूस को दूसरे रास्ते से निकलवाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवादित स्थल की तरफ आ रहे जुलूस को दूसरे रास्ते से निकलवाया गया है। गांव में कोई विवाद नहीं है।

chat bot
आपका साथी