चार ग्राम पंचायतों में अब नहीं होंगे प्रधानी के चुनाव

अमरोहा सैदनगली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे आंशिक परि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:38 PM (IST)
चार ग्राम पंचायतों में अब नहीं होंगे प्रधानी के चुनाव
चार ग्राम पंचायतों में अब नहीं होंगे प्रधानी के चुनाव

अमरोहा: सैदनगली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे आंशिक परिसीमन की कार्रवाई पूरी हो गई है। अधिकारियों द्वारा आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। सैदनगली समेत चार ग्राम पंचायतों का अस्तित्व अब खत्म हो गया है। इस बार उनमें ग्राम प्रधान पद पर चुनाव नहीं होगा। जिले में कुल 597 ग्राम पंचायतों में ही प्रधान पद पर चुनाव होगा।

प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत सैदनगली को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। इसके पुनर्गठन की कार्रवाई में प्रशासन जुटा है। इस नगर पंचायत में हसनपुर ब्लॉक के नौ गांव सैदनगली, भुलाई, घनिसया, ततारपुर पट्टी, मेंहदीपुर, सब्दलपुर शर्की, चांदनगर, इकौंदा, ककरुवा शामिल किए गए हैं। सैदनगली के अलावा मेहंदीपुर, सब्दलपुर शर्की व इकौंदा ग्राम पंचायत हैं। अन्य गांव इनके ही मझरे हैं। कुछ दिन पहले प्रशासन ने उसके परिसीमन की कार्रवाई को शुरू की थी जो अब पूरी हो गई है।

अब पंचायती राज विभाग के रिकार्ड से चारों ग्राम पंचायतें खत्म कर दी गई हैं। किसी में भी इस बार पंचायत चुनाव नहीं कराया जाएगा। पहले जिले में 601 ग्राम पंचायतें थीं। इनके घटने से अब 597 रह गई हैं। अब बन गए नौ निकाय

नगर पंचायत सैदनगली के बनने से जनपद में नौ निकाय हो गए हैं। इसमें नगर पालिका परिषद अमरोहा, मंडी धनौरा, गजरौला, बछरायूं, हसनपुर व नगर पंचायत जोया, उझारी, नौगावां सादात, सैदनगली शामिल हैं। हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र में घटीं ग्राम पंचायतें

अमरोहा: सैदनगली नगर पंचायत में हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र की ही ग्राम पंचायतों में कटौती की गई है। यहां 91 ग्राम पंचायतें थीं। इनमें से चार कम हो गई हैं। अब कुल 87 ग्राम पंचायतें रह गईं। इसके अलावा 106 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। दस कम होने से उनकी 96 रह गई है। इकौंदा, सैदनगली, मेहंदीपुर व सब्दुलपुर शर्की ग्राम पंचायत में अब प्रधान पद का चुनाव नहीं होगा। सैदनगली ग्राम पंचायत अब नगर पंचायत हो गई है। जिसमें तीनों पंचायतों को शामिल कर दिया गया है। आंशिक परिसीमन पूरा हो गया है। इस बार 596 पंचायतों में ही ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव होगा।

वाचस्पति झा, डीपीआरओ।

chat bot
आपका साथी