प्रदेश में चल रही गांव गरीब की सरकार : चेतन

सूबे के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने बुधवार को हसनपुर तहसील के मुहम्मदपुर बंगर गांव में बूथ अध्यक्षों के सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाई। बोले यह गांव, गरीब एवं किसानों की सरकार है। योगी सरकार ने जितना कार्य अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कराया है, उतना पिछली सरकार ने पांच वर्ष में नहीं किया। कहा कि एंकाउंटर अभियान चलाकर हमारी पुलिस ने अपराधियों के हौंसले पस्त करने का काम किया है। गरीबों के कल्याण हेतु सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की है। किसानों के गेहूं खरीद में सरकार ने रिकार्ड बनाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:42 PM (IST)
प्रदेश में चल रही गांव गरीब की सरकार : चेतन
प्रदेश में चल रही गांव गरीब की सरकार : चेतन

हसनपुर : सूबे के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने मुहम्मदपुर बंगर गांव में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बोले यह गांव, गरीब एवं किसानों की सरकार है। योगी सरकार ने जितना विकास डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कराया है, उतना पिछली सरकार ने पांच वर्ष में नहीं किया। कहा एनकाउंटर अभियान चलाकर हमारी पुलिस ने अपराधियों के हौंसले पस्त करने का काम किया है। गरीबों के कल्याण हेतु सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। गेहूं खरीद में सरकार ने रिकार्ड बनाया है।

उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा फर्श से अर्श तक पहुंची है। चुनाव में बूथ पर खडे़ कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए भाजपा हाईकमान ने बूथ अध्यक्षों का सम्मान करने का फैसला लिया है। उन्होंने सहसोली, सैमली सैमला व मुहम्मदपुर बंगर व अंबरपुर पहुंचकर बूथ अध्यक्षों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों की मांग पर गांव मुहम्मदपुर बंगर में दो सौ मीटर, सैमला में 250 मीटर, सहसोली में 100 मीटर में सीसी रोड तथा अंबरपुर में एक किलोमीटर सड़क बनवाने की घोषणा की।

इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, जिला पंचायत सदस्य हरीश सैनी, ब्लाक प्रमुख गजरौला धर्मेंद्र उर्फ लालू, को¨वद्र ¨सह, दुष्यंत चौहान, कृष्ण कुमार शर्मा, ¨मटू ¨सह चैहान, सागर ¨सह, मलखान ¨सह, मदन स्वरूप, चरन ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी