मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिग पार्टी, आज पड़ेंगे वोट

अमरोहा शनिवार की सुबह सात बजे से जनपद के पांच ब्लाक क्षेत्रों में चार ग्राम प्रधान व 177 सदस्यों को वोट पड़ेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:35 PM (IST)
मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिग पार्टी, आज पड़ेंगे वोट
मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिग पार्टी, आज पड़ेंगे वोट

अमरोहा : शनिवार की सुबह सात बजे से जनपद के पांच ब्लाक क्षेत्रों में चार ग्राम प्रधान व 177 पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए मतदान होगा। 24,377 मतदाता उनकी किस्मत लिखेंगे। चुनाव कराने के लिए पांच ब्लाक कार्यालयों से शुक्रवार को 78 पोलिग पार्टियां रवाना की गईं। सभी पोलिग पार्टियां शाम पांच बजे मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।

जनपद में 597 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से चार पंचायतों में ग्राम प्रधान व 177 पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव हो रहा है। इसको शांति से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सुबह सात बजे से पांच ब्लाक क्षेत्र में बने 78 बूथों पर वोटिग होगी और शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान के कार्य को निष्पक्षता के साथ कराने के लिए प्रशासन ने जनपद को पांच जोन व दस सेक्टरों में बांटा है। इसके अलावा संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम को भी लगाया है।

शुक्रवार को सभी ब्लाक कार्यालय से 78 पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया। इसमें अमरोहा ब्लाक कार्यालय से छह, गजरौला से 14, धनौरा से 17, हसनपुर से 22 व गंगेश्वरी से 19 पोलिग टीम पुलिस फोर्स के साथ चुनाव कराने के लिए बूथों पर भेजी गईं। शाम पांच बजे तक सभी पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। मतदान के बाद पोलिग पार्टियां मतपेटियों को ब्लाक कार्यालय पर जमा कराएंगी। जहां उनको स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया जाएगा।

प्रत्येक केंद्र पर पुलिस का कड़ी पहरा रहेगा और मतदाताओं से कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा। उपचुनाव को निष्पक्ष व शांति से कराने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। क्षेत्र के एसडीएम व सीओ को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पोलिग पार्टियां अपने ठिकानों पर पहुंच गईं हैं। सभी केंद्रों पर कोरोना के नियमों का पालन कराया जाएगा। बगैर मास्क मतदाता को एंट्री नहीं दी जाएगी। कुछ बूथों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी