भाजपा शासन में स्वतंत्र होकर काम कर रही पुलिस : विजय

रहरा राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के राज्यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने रहरा थाने का उदघाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:57 PM (IST)
भाजपा शासन में स्वतंत्र होकर काम कर रही पुलिस : विजय
भाजपा शासन में स्वतंत्र होकर काम कर रही पुलिस : विजय

रहरा : राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के राज्यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने रविवार को नवीन रहरा थाने का फीता काटकर लोकार्पण किया। कहा मुख्यमंत्री ने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को छूट दे रखी है। ताकि जनता चैन की सांस ले सके। रहरा थाना खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी।

उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयासरत है। दूसरी पार्टियों की सरकारों में नेता बदमाशों को छुड़ाकर ले जाते थे लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में पुलिस स्वतंत्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि रिपोर्टिंग पुलिस चौकी रहरा को थाना बनाने का प्रस्ताव कई सालों से लंबित था। इसे मुख्यमंत्री ने पूरा करने का काम किया है। रहरा में थाना बनने से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। दौरारा के नजदीक थाना भवन के लिए भूमि का प्रस्ताव कराकर शासन को भेजा जा चुका है। धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही थाने के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

डीएम उमेश मिश्र ने कहा रहरा में थाना बनने से निश्चित रूप से अपराधों में कमी आएगी। अपराध रोकने में जनता पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को भी जनता के साथ बेहतर बर्ताव करना चाहिए। एसपी डॉ विपिन ताडा ने कहा कि रिपोर्टिंग पुलिस चौकी रहरा में 61 गांव थे। इनमें थाना आदमपुर के नौ तथा हसनपुर कोतवाली के सात गांव जोड़कर थाने का गठन किया गया है। जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। क्राइम को कंट्रोल करने में जनता का सहयोग भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता की बेहतर सुरक्षा के लिए मनौटा, गंगानगर तथा दढि़याल में नई पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं जरूरत पड़ने पर और भी कुछ पुलिस चौकी खोली जाएंगी।

रहरा थाना बनने पर आदमपुर जाने से मिली निजात

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी रहरा को थाना बनाने का प्रस्ताव यूं तो सपा शासन काल में वर्ष 2004 में तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ जीके गोस्वामी ने शासन को भेजा था लेकिन, पुलिस चौकी के चरागाह की भूमि में स्थापित होने के चलते थाने के निर्माण को स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। गत वर्ष विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के प्रयास से ग्राम पंचायत दौरारा ने दरियादिली दिखाते हुए थाने के लिए ग्राम समाज की भूमि का प्रस्ताव कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी देरी के थाने के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। रहरा में थाना बनने से जेबडा, शाहबाजपुर, देहरी गुर्जर तथा पतेई खादर समेत गंगा किनारे के गांवों के लोगों को करीब 30 किलोमीटर दूर चल कर आदमपुर पहुंचना पड़ता था ऐसे गांव की जनता को रहरा में थाना बनने से निजात मिलेगी।

यह अधिकारी और नेता रहे मौजूद

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, एसडीएम विजय शंकर, सीओ सतीश चंद्र पाण्डेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी, जिला पंचायत सदस्य खानचंद खड़गवंशी, रामपाल खड़गवंशी, पिटू भाटी, ब्लाक प्रमुख पति अशोक नागर, चंद्रपाल सैनी, ठाकुर महेश सिंह, गुडडू प्रधान समेत ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी