पुलिस ने रोकी सपा की साइकिल रैली, नोकझोंक के बाद स्थगित

सपाई प्रदेश मुख्यालय से आई प्रचार सामग्री को गांवों में बांटने के लिए शनिवार को साइकिल रैली निकालना चाहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:05 AM (IST)
पुलिस ने रोकी सपा की साइकिल रैली, नोकझोंक के बाद स्थगित
पुलिस ने रोकी सपा की साइकिल रैली, नोकझोंक के बाद स्थगित

गजरौला : सपाई प्रदेश मुख्यालय से आई प्रचार सामग्री को गांवों में बांटने के लिए शनिवार को साइकिल रैली नहीं निकाल सके। पुलिस ने सख्त लहजे में उनसे कहा कि बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। इस पर नोकझोंक भी हुई।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन यादव ने पांच सदस्यों वाली संक्षिप्त साइकिल रैली निकालने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि इसके निर्देश ऊपर से मिले हैं। 25 जून से विभिन्न स्थानों पर पार्टी के आहवान पर लोग रैली निकाल कर प्रचार सामग्री वितरित कर रहे थे। इसकी तैयारी को शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे संबंधित सपाई भानपुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित पूर्व मंत्री जगराम सिंह के आवास पर जमा हुए।

यह रैली सपा के नगर अध्यक्ष सचिन यादव के नेतृत्व में निकलने का पता लगते ही कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश कुमार पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। कार्यक्रम की अनुमित दिखाने को कहा। अनुमति के बिना कार्यक्रम करने से स्पष्ट मना कर दिया। कहा कोरोना संक्रमण की वजह से रोक लगी है। सचिन यादव ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पांच लोगों के ही शामिल होने की बात कही तो नोंकझोंक भी हो गई। पुलिस की सख्ती को देख नगर अध्यक्ष ने रैली स्थगित करने की घोषणा करते हुए भाजपा सरकार की आलोचना की। इस मौके पर मास्टर अख्तर हुसैन, विनोद दिवाकर, इश्त्याक मलिक, नौशाद शेख, दीपक गिल, कामिल मंसूरी, नवेद अली, खलील सैफी, अरूण यादव, पप्पू मेवाती, सुनील यादव इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी