जवानों से खाली थाने, चुनौती बनेगी पंचायत चुनाव की सुरक्षा

गजरौला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज सा चुका है। गांवों में विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:03 PM (IST)
जवानों से खाली थाने, चुनौती बनेगी पंचायत चुनाव की सुरक्षा
जवानों से खाली थाने, चुनौती बनेगी पंचायत चुनाव की सुरक्षा

गजरौला : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज सा चुका है। गांवों में विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पुलिस भी दावेदार, अपराधी व तड़ीपार रहने वाले लोगों की कुंडली तैयार कर रही है। मगर, यह सब होगा कैसा। क्योंकि मंडी धनौरा सर्किल के तीनों थानों में पुलिस कर्मियों का अधिक अभाव है। एक-एक पुलिस कर्मी पर तीन-तीन हजार से अधिक लोगों की सुरक्षा का जिम्मा है।

गजरौला में ग्रामीण क्षेत्र की आबादी तकरीबन डेढ़ लाख और शहर की 80 हजार से अधिक है। दोनों मिलाकर दो लाख तीस हजार लोगों की आबादी है। जबकि वर्तमान में स्थानीय थाने में 13 उपनिरीक्षक सहित 69 पुलिस कर्मी हैं। पुलिस कर्मियों की मौजूदा स्थिति व आबादी के बीच गुणाभाग किया तो प्रत्येक पुलिस कर्मी पर तीन हजार से अधिक लोगों की हिफाजत का जिम्मा निकला। कमोवेश ऐसे ही स्थिति सर्किल के मंडी धनौरा व बछरायूं थाना क्षेत्र में बनी है।

खास बात है कि पंचायत चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में अब पुलिस को झगड़ालू, अपराधी, प्रत्याशी, तड़ीपार, विवादित जैसे लोगों की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी है। मगर, जवानों के अभाव की वजह से थानेदारों का सिरदर्द बढ़ा हुआ। यही वजह है कि शासन स्तर से पुलिस महकमे में समय-समय पर चलने वाले अभियान परवान नहीं चढ़ते हैं। सिर्फ कागजों में ही जोड़गाठ कर खानापूर्ति की जाती है।

गजरौला थाने में तीन दारोगा, 140 सिपाही सहित 185 पद रिक्त

गजरौला : गजरौला थाने क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा इनदिनों रामभरोसे हैं। थाने में तीन दारोगा सहित 188 पुलिस कर्मियों के पद रिक्त पड़े हैं। इनमें तीन दारोगा, 140 सिपाही, 45 हेड कांस्टेबल हैं। वहीं सात महिला सिपाही की स्वीकृति है। लेकिन, वर्तमान में नौ महिला सिपाही थाने में तैनात हैं। महत्वपूर्ण हल्के व चौकियों पर चंद पुलिस कर्मियों के कंधे पर भार चल रहा है। पुलिस कर्मियों की स्थिति पर एक नजर नाम स्वीकृति मौजूदगी रिक्त पद

इंस्पेक्टर 2 2 0

एसएसआइ 1 1 0

उपनिरीक्षक 16 13 3

हेड कांस्टेबल 49 4 45

सिपाही 196 56 140

महिला सिपाही 7 9 0 पंचायत चुनाव नजदीक है। इसलिए थाने में रिक्त पदों को भरने के लिए पत्र भेजा जाएगा। थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मी जिम्मेदारी के साथ डयूटी कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों का अभाव हर एक थाने में है।

आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, गजरौला।

chat bot
आपका साथी