प्रतिबंध के दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस

अमरोहा प्रतिबंध के दूसरे दिन भी पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रही। सुबह 10 बजे तक मामूली ढील दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:58 PM (IST)
प्रतिबंध के दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस
प्रतिबंध के दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस

अमरोहा : प्रतिबंध के दूसरे दिन भी पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रही। सुबह 10 बजे तक मामूली ढील देकर उसके बाद सख्ती बरती। इसके चलते लोग घरों से नहीं निकले। दिनभर सड़कें सूनी रहीं।

रविवार को प्रतिबंध का दूसरा दिन था। लिहाजा सुबह से ही पुलिस तैनात रही। हालांकि प्रशासन द्वारा सुबह के समय ढील दी गई ताकि लोग सब्जी व अन्य जरूरी सामान खरीद सकें। उसके बाद पुलिस ने सख्ती बरती। घर से बाहर निकलने वालों से पूछताछ की गई। जो लोग दवाई आदि लेने जा रहे थे, उन्हें जाने दिया। शेष के साथ सख्ती बरतते हुए उन्हें वापस भेज दिया।

नगर में एसडीएम शशांक चौधरी व प्रभारी निरीक्षक रविद्र सिंह ने निरीक्षण कर हालात पर नजर रखी। डिडौली में शरद मलिक, देहात में एसओ अरिहंत कुमार, नौगावां सादात में प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा तथा रजबपुर में सतीश चंद यादव ने फोर्स के साथ चेकिग की। नतीजतन दिन भर जिले की सड़कें सुनी रहीं। डीएम उमेश मिश्र व एसपी डॉ. विपिन ताडा ने जनपद का भ्रमण कर जिले भर के हालात का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी