साप्ताहिक बंदी पर खुला बाजार पुलिस ने कराया बंद

मंडी धनौरा: साप्ताहिक बंदी के बावजूद शहर का बाजार धड़ल्ले से खुल रहा है। बुधवार की दोपहर में जब इसकी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:23 PM (IST)
साप्ताहिक बंदी पर खुला बाजार पुलिस ने कराया बंद
साप्ताहिक बंदी पर खुला बाजार पुलिस ने कराया बंद

मंडी धनौरा: साप्ताहिक बंदी के बावजूद शहर का बाजार धड़ल्ले से खुल रहा है। बुधवार की दोपहर में जब इसकी शिकायत अधिकारियों से हुई तो पुलिस ने बाजार बंद कराया। वहीं चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में पुनरावृत्ति हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को शहर में साप्ताहिक बंदी का दिन सुनिश्चित है। इस दिन यहां की दुकानें बंद रखे जाने के निर्देश हैं। प्रशासन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अवगत भी करा चुका है। इसके बावजूद व्यापारी नियम कानून का मखौल उड़ाने में जुटे हैं। नियम कानून को तरजीह नहीं दी जा रही है। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद सुबह से ही लोगों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। ग्राहकों ने खरीदारी की। इसकी सूचना जब प्रशासनिक अधिकारियों को लगी तो उन्होंने अधीनस्थों को हड़काया। बाजार बंद कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद थाना पुलिस भी शहर में दौड़ती हुई नजर आई। पुलिस ने व्यापारियों से बाजार बंद करने की बात कही। 112 नंबर पुलिस भी शहर में गस्त करती दिखी। उधर उपजिलाधिकारी विवेक यादव ने कहा कि बुधवार का दिन शहर में साप्ताहिक बंदी का है। इसका मखौल उड़ा तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी