पुलिस ने 15 हजार का इनामी दबोचा

मंडी धनौरा थाना पुलिस ने हसनपुर के 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर चालान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:18 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:18 AM (IST)
पुलिस ने 15 हजार का इनामी दबोचा
पुलिस ने 15 हजार का इनामी दबोचा

मंडी धनौरा : थाना पुलिस ने हसनपुर के 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया इनामी ढाई साल से चोरी के एक मुकदमे में फरार चल रहा था।

25 जनवरी, 18 को थाना हसनपुर के गांव करनपुर निवासी राज सिंह ने शहर के बिजली के 25 पोल चोरी किए जाने के मामले में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में शामिल पांच आरोपितों को पुलिस ने तभी गिरफ्तार कर चालान कर दिया। नामजद थाना हसनपुर के गांव मनोटा निवासी राजेंद्र उर्फ मंत्री तभी से फरार चल रहा था। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस कई बार दबिश भी दे चुकी थी मगर कोई सफलता नहीं मिल पा रही थी।

इस पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का इनाम घोषित किया। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि राजेंद्र नगर के अमरोहा बस स्टैंड के निकट देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर राजेंद्र को दबोच लिया। उसे पकड़कर थाने ले आई। आरोपित का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया पकड़ा गया राजेंद्र 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी