पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकारी-गैरसकारी विभागों सामाजिक संगठनों पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:14 PM (IST)
पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गजरौला : विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकारी-गैरसकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, पर्यावरण प्रेमियों व औद्योगिक इकाईयों के प्रबंधन इत्यादि के द्वारा पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

विधायक राजीव तरारा ने एमडीए कालोनी में पौधे लगाकर लोगों को पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया गया। पालिका की ओर से मंडी धनौरा मार्ग स्थित आसरा आवासीय कालोनी के नजदीक निर्माणाधीन गोशाला परिषद में ईओ विजेंद्र सिंह पाल द्वारा पौधे लगाकर कर्मियों को उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा। जुबिलेंट लाइफ साईंसेस के यूनिट हेड राधे श्याम के पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। डॉ पीके मिश्रा, धमेंद्र मेहरा, हितेंद्र अवस्थी, सुनील दीक्षित व विष्णु गौतम इत्यादि मौजूद रहे। पर्यावरण सचेतक समिति के राष्ट्रीय सचिव संजीव पाल ने टीम के साथ ग्राम छोया में पौधारोपण किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा व विश्व हिदू परिषद समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से तिगरी रोड एवं खास तिगरी धाम पर बनी गोशाला, मंदिर स्कूल एवं रमाबाई आंबेडकर महाविद्यालय के प्रांगण में उचित दूरी बनाकर सड़क के दोनों तरफ अधिक ऑक्सीजन देने वाले पीपल, बरगद व पापड़ी आदि के पौधे रोपित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस को उत्साह से मनाने को कहा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह योगेन्द्र कुमार, पुष्पेंद्र चहल, हरिओम कश्यप, विहिप कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल,राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख काविन्दर सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति, डॉ नरेंद्र निबोलिया, रामपाल सिंह प्रजापति आदि उपस्थित रहे। उधर सिद्धार्थ कालेज परिसर में प्रबंधक रविराज के द्वारा पौध रोपण किया। जीवन में पेड़ पौधों का विशेष योगदान

हसनपुर : भाजपा नगर मंडल हसनपुर के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में गजरौला सम्भल बाईपास पर पौधे रोपित किए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा हरियाली धरती का श्रृंगार है पेड़ पौधों के बिना धरती पर इंसान एवं पशु पक्षियों का जीवन सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी, अजय पाल आदि मौजूद रहे। उधर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हरिश्चंद्र के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान नीम, सागौन आदि के पौधे रोपित किए गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार, दारोगा अनिल कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, टीकाराम आदि मौजूद रहे। चौधरी फूल सिंह इंटर कॉलेज भदौरा में शिव मंदिर पर कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती पर सुख शांति के लिए हवन किया गया तथा पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली गई। चिरंजीलाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन डगरोली में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय के निर्देशक पुनीत अग्रवाल ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी