नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण को रोपे पौधे

गजरौला केएसके एकेडमी में गुरुद्वारे के पास पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:05 PM (IST)
नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण को रोपे पौधे
नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण को रोपे पौधे

गजरौला : केएसके एकेडमी में गुरुद्वारे के पास पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर नींबू, मौसमी, पपीता, आम, अमरूद एवं बड़हल के पौधे लगाए गए। नमामि गंगे के जिला सह संयोजक लाखन सिंह एवं ब्लॉक संयोजक लोकेश चौधरी, रिकू सिंह एवं रानी चौधरी ने पौधारोपण करने के साथ इनकी नियमित देखभाल पर भी जोर दिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अनिल चौधरी, रामवीर चाहल, सुरेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। नमामि गंगे के जिला सह संयोजक ने कहा कि जुलाई में पांच हजार वृक्ष लगाने हैं। इतने ही वृक्ष लगा चुके हैं।

उधर ब्रजघाट में नमामि गंगे गंगा विचार मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश सह संयोजक अशोक शर्मा ने 120 दिवसीय स्वच्छता अपनाओ कोरोना भगाओ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के 150 पौध लगाए। इनमें सर्वाधिक पीपल के पौधे रहे। दो सप्ताह खांसी रहने पर कराएं टीबी की जांच : उत्तम

गजरौला : नारायण जन कल्याण सोसाइटी बैठक संस्थापक सचिव एवं भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति के अल्लीपुर भूड़ स्थित मकान पर हुई। यहां टीबी जागरूकता एवं कोविड 19 को लेकर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए सचिव ने उपस्थित लोगों को टीबी के बारे में समझाया। कहा यह एक खतरनाक बीमारी है। दो हफ्तों से अधिक खांसी होने, शाम के समय बुखार आने पर, चमड़ी का रंग काला पड़ने पर, बलगम में ब्लड के छींटे आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर बलगम की जांच अवश्य कराएं। इस दौरान डॉ उत्तम सिंह प्रजापति, ड्राइवर राजपाल सैनी, मास्टर तीरथ सिंह, नीटू नागर, राजू सिंह, जगुआ सैनी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी