किसानों ने किया देसी हल का पूजन

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने विकासखंड हसनपुर के गांव मिर्जापुर डूंगर में भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष में देशी हल का पूजन किया इस मौके पर संभाग संगठन मंत्री सुक्रमपाल ¨सह राणा ने कहा कि किसान जैविक खेती करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने खेतों में अधिक से अधिक पौधे रोपित करें। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। अपने हितों की रक्षा के लिए किसानों को संगठित होने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 10:50 PM (IST)
किसानों ने किया देसी हल का पूजन
किसानों ने किया देसी हल का पूजन

हसनपुर : भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने विकासखंड हसनपुर के गांव मिर्जापुर डूंगर में भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष में देसी हल का पूजन किया।

इस मौके पर संभाग संगठन मंत्री सुकर्मपाल ¨सह राणा ने कहा किसान जैविक खेती करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने खेतों में अधिक से अधिक पौधे रोपित करें। भारतीय किसान संघ किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। अपने हितों की रक्षा के लिए किसानों को संगठित होने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, ग्राम समिति अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा व विनोद ¨सह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 15 सितंबर को मंडी समिति हसनपुर में होने वाली मासिक बैठक में किसानों की समस्याएं सुनने के लिए विद्युत चीनी मिल तथा सप्लाई विभाग के अधिकारियों को भेजने की भी मांग की है।

chat bot
आपका साथी