ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव की जनता गर्मी से बेहाल

सैदनगली हसनपुर तहसील क्षेत्र के सब्दलपुर शर्की में लगे 63 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण फुंक गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:26 PM (IST)
ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव की जनता गर्मी से बेहाल
ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव की जनता गर्मी से बेहाल

सैदनगली : हसनपुर तहसील क्षेत्र के सब्दलपुर शर्की में लगे 63 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से हफ्ता भर पहले अचानक धू-धू कर जल गया। इस कारण गांव की आधी आबादी यानी करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में बिजली न होने के कारण लोग हवा, पानी को परेशान हैं। बिजली गायब होने से गर्मी में रात छतों पर काट रहे हैं। दिन में भी बिजली न होने से असुविधा का सामना करना पड रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में इरफान, मदन गुर्जर, टीका जाटव, वीरू सिंह, सत्येंद्र जाटव आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने एसडीओ को फोन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।

बिजली संकट से लोग परेशान

गजरौला : बिजली संकट से लोग परेशान हैं। गुरुवार की रात व शुक्रवार को दिन में थाना चौराहा व चौपला क्षेत्र के कई मुहल्लों की आपूर्ति गायब रही। चौपला के विनोद कुमार ने बताया हर रोज रात व दिन में बिजली गायब हो रही है। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इधर बस्ती के संदीप ने भी बिजली संकट को लेकर रोष जताया। बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो घंटे बिजली बाधित रही। कई ओर मुहल्लों में भी फाल्ट के कारण परेशानी रही।

chat bot
आपका साथी