ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को किया जाएगा होम क्वारंटीन

गजरौला दो माह छह दिन के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पहली बार रक्सौल एक्सप्रेस रुकेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 11:07 PM (IST)
ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को किया जाएगा होम क्वारंटीन
ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को किया जाएगा होम क्वारंटीन

गजरौला : दो माह छह दिन बाद सोमवार को स्टेशन पर रक्सौल एक्सप्रेस रुकेगी। इससे उतरने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सीधा होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

24 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद है। पहली जून यानी आज से आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली रक्सौल एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी मिल चुकी है। 5274 नंबर वाली यह ट्रेन यहां स्टेशन पर शाम 7. 20 बजे पहुंचेगी। दो मिनट बाद आगे रवाना हो जाएगी। वापसी में 5373 नंबर की ट्रेन सुबह 5.08 बजे आएगी। इस ट्रेन में सिर्फ रिजर्वेशन वाले यात्री ही सफर करेंगे। इस ट्रेन में सवार होने व उतरने वाले यात्रियों का दो टीमें थर्मल मशीन से स्क्रीनिंग करेंगी। किसी में कोरोना का संदेह हुआ तो उसे मेडिकल क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। अन्यथा सभी को होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया ट्रेन पहुंचने के दौरान आरपीएफ, जीआरपी, थाना पुलिस व रेलवे के अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्टेशन पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। उनका नाम, पता, कहां से आए हैं। कहां जाना है। क्या काम करते हैं। इसका विवरण भी दर्ज किया जाएगा। अमरोहा में दिल्ली दिशा से आज आएंगी दो ट्रेन

जागरण संवाददाता, अमरोहा : ट्रेनों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। पहले दिन दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। जबकि दिल्ली दिशा से आने वाली दो ट्रेने रुकेंगी। इनमें कंफर्म टिकट वालों को ही बैठाया जाएगा।

लंबे समय बाद यात्री ट्रेनें दौड़ेंगी। इनमें अमरोहा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली शहीद, सत्याग्रह और सरयू यमुना एक्सप्रेस शामिल हैं। इनके लिए प्लेटफार्म की सीटों पर मार्किंग की गई। चार वाली सीट पर केवल दो यात्रियों के बैठने की सुविधा है। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग होगी।

स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया यात्रियों को ट्रेन में तभी चढ़ने दिया जाएगा। जब तक ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतर नहीं जाते। आज पहले दिन यात्रियों को दिल्ली दिशा की ओर यात्रा करने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। केवल दिल्ली दिशा से ही दो ट्रेन आएंगी जिनमें यात्री सफर कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी