रामगंगा पोषक नहर का पेंटून पुल टूटा, आवागमन बंद

गजरौला इस बार रामगंगा पोषक नहर पर लगे पेंटून पुल खानापूर्ति की गवाही दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:45 PM (IST)
रामगंगा पोषक नहर का पेंटून पुल टूटा, आवागमन बंद
रामगंगा पोषक नहर का पेंटून पुल टूटा, आवागमन बंद

गजरौला : इस बार रामगंगा पोषक नहर पर लगे पेंटून पुल खानापूर्ति की गवाही दे रहे हैं। यही वजह है कि चकनवाला के बाद अब गांव वाजिदपुर का पेंटून पुल टूट गया है। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुल पर आवागमन बंद कराकर पुल दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया है।

मंडी धनौरा से गजरौला तक रामगंगा पोषक नहर पर तीन पेंटून पुल हैं। इस बार तीनों पुल के निर्माण में खानापूर्ति की गई है। यह बात इसलिए कही जा रही है कि गांव चकनवाला में बना पेंटून पुल चालू होने के दूसरे दिन ही क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में अब गांव वाजिदपुर के पास बना पेंटून पुल भी ध्वस्त हो गया। नहर का पानी एक कैप्सूल में भरने की वजह से पुल का कुछ हिस्सा टूट गया है।

इसकी जानकारी होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुल पर आवागमन रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक पुल पर भारी वाहन गुजर गया। उसकी वजह से पुल टूट गया है। खास बात है कि हादसे के दौरान वाहन निकल गया। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।

उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार पेंटून पुलों के निर्माण में खानापूर्ति की गई है। गांव शीशोवाली निवासी नैपाल सिंह ने बताया कि चकनवाला पुल भी क्षतिग्रस्त हालत में है। वहां पर भी कई बार हादसे हो चुके हैं। अब गांव वाजिदपुर का पुल टूटा है। आरोप लगाया है कि निर्माण के दौरान इनके निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जाता है। रामगंगा पोषक नहर पर बना पेंटून पुल पर ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली गुजर गई थी। उसकी वजह से एक कैप्सूल डूब गया और उसमें पानी भरने से पुल ध्वस्त हो गया है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। फिलहाल पुल पर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है।

वीर सिंह, जेई, सिंचाई विभाग।

chat bot
आपका साथी