विरोधियों को मिलेगी मायूसी, जनता भाजपा के साथ: कर्दम

अमरोहा राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा विरोधी दल केंद्र व प्रदेश सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबराए हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 07:14 PM (IST)
विरोधियों को मिलेगी मायूसी, जनता भाजपा के साथ: कर्दम
विरोधियों को मिलेगी मायूसी, जनता भाजपा के साथ: कर्दम

अमरोहा: राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा विरोधी दल केंद्र व प्रदेश सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं। छवि धूमिल करने के जतन कर रहे हैं परंतु जनता सब जानती है। आगामी चुनाव में भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

वह अतरासी मार्ग स्थित बैंक्वट हाल में भाजपा के विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो शिखर पर है। उसमें कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रबुद्धजनों का योगदान है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

उन्होंने दावा किया कि जब तक देश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता। अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य किए हैं। इनको आने वाली पीढि़यां सदैव याद रखेंगी।

नौगावां विधायक संगीता चौहान ने प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया। सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि इन दलों की सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है, जबकि भाजपा की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिला प्रभारी डॉ. विकास अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

इससे पहले शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यवसायी, प्रोफेसर तथा विभिन्न समाज व कार्यक्षेत्र से आये प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी