आपरेशन बुलेट: 104 ई-चालान, 21 वाहन सीज

अमरोहा पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर सोमवार को जिलेभर में आपरेशन बुलेट चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:19 PM (IST)
आपरेशन बुलेट: 104 ई-चालान, 21 वाहन सीज
आपरेशन बुलेट: 104 ई-चालान, 21 वाहन सीज

अमरोहा: पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर सोमवार को जिलेभर में आपरेशन बुलेट चलाया गया। इसमें पुलिस ने 992 लोगों की तलाशी ली। इस दौरान 21 वाहनों को सीज किया गया तथा 104 वाहनों का ई-चालान किया गया।

अपराधियों व संदिग्ध लोगों पर निगरानी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर जिलेभर में आपरेशन बुलेट चलाया जा रहा है। सोमवार को भी दोपहर एक बजे से तीन बजे तक अभियान चलाया गया। इसमें सभी थानों की पुलिस ने चेकिग की। अमरोहा नगर में सीओ विजय कुमार राणा के नेतृत्व में अभियान चला। पुलिस ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोक कर तलाशी ली तथा कार्रवाई भी की। एसपी ने बताया कि सोमवार को चलाए गए अभियान के तहत 992 लोगों को रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि 48 लोगों को शांतिभंग की धारा में निरुद्ध किया गया।

उन्होंने बताया चेकिग अभियान में 21 वाहन सीज किए गए हैं तथा 104 ई-चालान किए हैं। जबकि 29 हजार 400 रुपये का शमन शुल्क वसूला है।

chat bot
आपका साथी