अब सुबह नौ से शाम सात बजे तक ही खुलेंगे शहर के बाजार Moradabad News

व्यापारियों की मांग को डीएम ने माना जारी किए आदेश। सभी दुकानदारों को शारीरिक दूरी सहित अन्य नियमों का पालन कराना होगा।

By Edited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 05:15 PM (IST)
अब सुबह नौ से शाम सात बजे तक ही खुलेंगे शहर के बाजार Moradabad News
अब सुबह नौ से शाम सात बजे तक ही खुलेंगे शहर के बाजार Moradabad News

अमरोहा,जेएनएन।  अब शहर का बाजार सुबह नौ से शाम सात बजे तक खोला जाएगा। व्यापारियों की मांग पर जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने अपनी मुहर लगा दी है। शनिवार से नई व्यवस्था के तहत ही दुकानें खोली और बंद की जाएंगी। 

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी व व्यापार मंडल अमरोहा के जिलाध्यक्ष चेतन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्र व पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा से मुलाकात की। उनको बताया कि आवश्यक वस्तुएं जैसे दवाई, मिठाई, सब्जी, फल, दूध की डेयरी की दुकानें एक दिन छोड़कर नहीं बल्कि प्रतिदिन खोली जाएं। बाजार का समय सुबह नौ से शाम सात बजे तक निर्धारित किया जाए। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। 

मामले को बेहद संजीदगी से लेते हुए डीएम ने उनकी समय बदलाव की मांग पर मुहर लगा दी है। शनिवार से सुबह नौ से शाम सात बजे तक बाजार खुलेगा। यहां बता दें कि अभी तक बाजार सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुल रहा था। दुकानें खोलने के लिए बनाई गई लेफ्ट राइड व्यवस्था पूर्व की भांति बनी रहेगी। इस दौरान विजय चतुर्वेदी, अनवर सालिम, वेद प्रकाश भार्गव, साजिद मंसूरी, सलाउद्दीन मंसूरी, अवधेश चंद गोयल, कामिल पाशा, सुबोध रस्तोगी, कमल कपूर, भुवनेश कुमार शर्मा भुवन आदि मौजूद रहे। 

व्यापारियों की मांग के मुताबिक बाजार खोलने के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह नौ से शाम सात बजे तक ही बाजार खुलेगा। दुकानें लेफ्ट व राइट व्यवस्था के तहत ही खुलेंगी।

उमेश् मिश्र, जिलाधिकारी 

chat bot
आपका साथी