तेंदुए ने अब छोया में बछड़े को बनाया निवाला

गजरौला तेंदुआ इधर-उधर दौड़कर ग्रामीणों के बीच दहशत पैदा कर रहा है। खादर क्षेत्र के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:09 PM (IST)
तेंदुए ने अब छोया में बछड़े को बनाया निवाला
तेंदुए ने अब छोया में बछड़े को बनाया निवाला

गजरौला : तेंदुआ इधर-उधर दौड़कर ग्रामीणों के बीच दहशत पैदा कर रहा है। खादर क्षेत्र के बाद शनिवार की रात तेंदुआ गांव छोया में दिखाई दे गया। तेंदुए ने हमला बोलकर एक गाय के बछड़े को मार डाला। हालांकि रविवार की सुबह एक किसान तेंदुए के हमले का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।

शनिवार की देर रात मदनपाल की गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ उसे मुंह मे दबाकर ले जा रहा था। ग्रामीणों के जागकर आने की आहट होने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। हालांकि बछड़ा बच नहीं सका, उसकी मौत हो गई। बछड़े को मृत देखकर किसानों ने एकत्र होकर रात भर लाठी डंडे हाथों में लेकर कई घन्टे तेंदुए को तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। किसानों व ग्रामीणों ने रात जागकर ही बिताई।

इधर सुबह पांच बजे गांव का नन्हे अपने नलकूप पर मोटर चलाने पहुंचा तो तेंदुआ ने उस पर छलांग लगाई। ग्रामीण के मुताबिक उसके खेत में ही तेंदुआ छिपा बैठा था। उसे देखते ही पहले उसकी तरफ लपका फिर दिशा बदलकर फरार हो गया। उसका शोर सुनकर जुटे किसानों ने फिर से तेंदुए की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं दिखा।

किसानों ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों को सजगता के साथ रहने व अकेले खेतों आदि पर नहीं जाने की हिदायत देकर लौट गए। खादर क्षेत्र के गांवों में भी दिखाई दे रहा है तेंदुआ

गजरौला : नौनेर, मुरादपुर, चकनवाला, पपसरा, गंगापुरी समेत करीब दर्जन भर गांव के नजदीक के गांवों में भी दिखाई दे चुका है। मुरादपुर-नौनेर के स्कूल की बाउंड़ी की दीवार पर चलते देखे गए तेंदुए की वीडियो वायरल हुई थी लेकिन, वन विभाग अभी तक तेंदुए को पकड़ने में सफल नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी