40 किमी तक खड़ी रही पुलिस, सम्भल से ही उड़ गया सीएम का हेलीकाप्टर

गजरौला सम्भल से जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम बदल गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:43 PM (IST)
40 किमी तक खड़ी रही पुलिस, सम्भल से ही उड़ गया सीएम का हेलीकाप्टर
40 किमी तक खड़ी रही पुलिस, सम्भल से ही उड़ गया सीएम का हेलीकाप्टर

गजरौला : सम्भल से जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार में सवार होकर गजरौला होते हुए गाजियाबाद जाने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन हाईवे पर मुस्तैद रहा। बाद में अचानक कार्यक्रम बदल गया। सीएम का हेलीकाप्टर सम्भल से ही गाजियाबाद के लिए उड़ गया।

कार्यक्रम प्रस्तावित होते ही गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर से बृजघाट तक पुलिस द्वारा 50 प्वाइंट चिह्नित किए गए थे। इन प्वाइंट में अवैध कट, गली-मुहल्लों के द्वार शामिल थे। इतना ही नहीं मंडी धनौरा सर्किल का पूरा फोर्स तैनात कर दिया गया। चूंकि मुख्यमंत्री का सम्भल से कार में सवार होकर गाजियाबाद जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके बाद पुलिस ने सम्भल से लेकर गजरौला तक हर थाना क्षेत्र में सुरक्षा प्वाइंट चिह्नित कर लिए। सम्भल से गजरौला यानी 40 किमी तक पुलिस कर्मी खड़े रहे। हालांकि बाद में कार्यक्रम बदलने के बाद राहत की सांस ली गई।

चौपला पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि लगभग डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। गजरौला में 50 सुरक्षा प्वाइंट चयनित किए गए थे। उधर, सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक से सीएम का कार्यक्रम बदल गया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

हसनपुर: सोमवार को सम्भल कैलादेवी से रहरा हसनपुर मार्ग पर होते हुए मुख्यमंत्री के गुजरने की सूचना से पशासन अलर्ट हो गया। अमरोहा जनपद में आदमपुर, रहरा तथा हसनपुर थानों की पुलिस ने मार्ग पर मोर्चा संभाल लिया। नगर एवं कस्बों में सड़कों के दोनों ओर सफाई कराई तथा अतिक्रमण को हटाकर पुलिस ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखीं। अधिकारी निर्धारित समय के बाद तक भी अपने कार्यालयों में जमे रहे। मुख्यमंत्री के रैली करके हेलीकाप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी