दो महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर

आंधी का जोर उझारी बुरावली मार्ग पर सौंहत गांव के नजदीक अधिक देखने को मिला। यहां कई पेड़ एवं विद्युत पोल टूटकर गिर गए हैं। बिजली कर्मचारी लाइनों की जांच कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Jun 2019 12:38 AM (IST) Updated:Sat, 08 Jun 2019 06:25 AM (IST)
दो महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर
दो महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर

आदमपुर /ढक्का मोड़: आंधी के साथ गुरुवार की शाम को आई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं कुछ लोगों के लिए यह आफत बन गई। ढक्का मोड़ व आदमपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं चपेट में आकर बेहोश हो गई। आंधी में बिजली के खंभे टूटकर गिरने से बिजली आपूíत चौपट हो गई है। आम उत्पादक आंधी में आम तथा पेड़ गिरने से बागों में भारी नुकसान बता रहे हैं। गुरुवार शाम को इकबाल अहमद के घर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आकर उनकी पत्नी इशरत जहां झुलस गई। पीड़ित महिला को उपचार हेतु कस्बे में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व ढक्का मोड़ निवासी सूफी बन्ने के घर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी बेटी नगीना चपेट में आकर बेहोश हो गई। पीड़िता का गांव में इलाज कराया जा रहा है।

उझारी क्षेत्र में टूटे खंभे व पेड़

फोटो एचएसपी 7

उझारी: तूफानी वर्षा के दौरान उझारी क्षेत्र में दर्जनों बिजली के खंभे टूटकर गिरने से बिजली आपूíत चौपट हो गई है। उधर बड़ी तादात में आम व पेड़ टूटकर गिरने से आम कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है। आंधी का जोर उझारी बुरावली मार्ग पर सौंहत गांव के नजदीक अधिक देखने को मिला। यहां कई पेड़ एवं विद्युत पोल टूटकर गिर गए हैं। बिजली कर्मचारी लाइनों की जांच कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी