क्विज प्रतियोगिता में नेहरू ग्रुप अव्वल

रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आज मंगलवार को महात्मा गांधी जी के जीवन एवं योगदान पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें नेहरू ग्रुप ने सर्वाधिक 70 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 10:58 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:58 PM (IST)
क्विज प्रतियोगिता में नेहरू ग्रुप अव्वल
क्विज प्रतियोगिता में नेहरू ग्रुप अव्वल

गजरौला: रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आज मंगलवार को महात्मा गांधी जी के जीवन एवं योगदान पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नेहरू ग्रुप सर्वाधिक 70 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा।

मंगलवार को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रवीर ¨सह तथा रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कला संकाय के आजाद ग्रुप, वाणिज्य संकाय के पटेल ग्रुप व विज्ञान संकाय के नेहरू ग्रुप में बंटकर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सर्वाधिक 70 अंक प्राप्त कर नेहरू प्रथम स्थान पर, पटेल ग्रुप 50 अंक अर्जित कर दूसरे तथा आजाद ग्रुप के बच्चे 35 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

इस दौरान डॉ. रीना, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. रईस अहमद, डॉ.संदीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में भावना, शिवानी, जया, शिवानी चौहान, शिवानी शर्मा, मुकेश आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

chat bot
आपका साथी