19 में साफ हो जाएगी केंद्र की मोदी सरकार : प्रधान

समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय व प्रजातंत्र बचाओ साइकिल यात्रा के प्रभारी अतुल प्रधान ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार जनता के भरोसे पर खरी साबित नहीं हुई। दोनों सरकारों ने झूठे वादों के भरोसे सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन जनता को सुविधा व विकास के नाम पर कुछ नहीं दिया। अब 019 में केंद्र से मोदी सरकार को साफ कर देगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM (IST)
19 में साफ हो जाएगी केंद्र की मोदी सरकार : प्रधान
19 में साफ हो जाएगी केंद्र की मोदी सरकार : प्रधान

गजरौला : समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय व प्रजातंत्र बचाओ साइकिल यात्रा के प्रभारी अतुल प्रधान ने कहा केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार जनता के भरोसे पर खरी साबित नहीं हुई। दोनों सरकारों ने झूठे वादों के भरोसे सत्ता हासिल कर ली। जनता 19 में केंद्र से मोदी सरकार को साफ कर देगी। यह बात उन्होंने बुधवार को यहां हाईवे किनारे एक होटल परिसर में प्रेस से कही।

मंगलवार की देर शाम को वह पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर व तकरीबन ढाई सौ पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ साइकिल यात्रा लेकर यहां पहुंचे थे। यहां पूर्व मंत्री ने अपने समर्थकों समेत उनका स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की दोपहर यह यात्रा हापुड़-गाजियाबादकी ओर रवाना हो गई। इससे पहले प्रेस से बातचीत में श्री प्रधान ने बताया कि उनकी यह यात्रा 13 सितंबर को सहारनपुर से रवाना हुई थी जो मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद इत्यादि क्षेत्रों में होते यहां पहुंची। 23 सितंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर पहुंचेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह यात्रा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की पोल खोलने के इरादे से निकले हैं।

कहा गन्ना किसानों की हालत दयनीय हैं। मंत्रियों की चीनी मिल तक भुगतान नहीं कर रही है। उपचुनाव में गोरखपुर, फुलपुर, कैराना इत्यादि सीटों पर सबक सिखा चुकी है। यही सबक सिखाने को 19 का इन्तजार किया जा रहा है। राफेल मामले से मोदी सरकार की ईमानदारी, बढ़ते अपराधों से प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी पोल खुल रही है। महागठबंधन में पीएम के चेहरे जैसे कई सवालों के सीधे जवाब से बचते नजर आए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने मोदी व योगी सरकार से लेकर संघ प्रमुख के मुसलमानों को शामिल कर ¨हदुत्व को लेकर दिए बयान की आलोचना की। यहां पूर्व मंत्री जगराम ¨सह, राहुल कौशिक, विपिन कौशिक, हरजीत ¨सह, सुमित कुमार इत्यादि मौजूद रहे। सपा साइकिल यात्रा का स्वागत

कांकाठेर : गजरौला से हापुड़ व गाजियाबाद के लिए रवाना हुई साइकिल रैली का ब्रजघाट पहुंचने पर गजरौला के पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी मुमताज भुट्टो व अन्य समथकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा प्रभारी ने सभी से 19 की तैयारी में जुटने का आहवान किया। स्वागत से हाईवे का यातायात बाधित हो गया था। काफी देर जाम की स्थिति बनी रही।

chat bot
आपका साथी