पालिकाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कार्य समिति के बने सदस्य, स्वागत

मंडी धनौरा पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी को पिछड़ा वर्ग कार्यसमिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:34 PM (IST)
पालिकाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कार्य समिति के बने सदस्य, स्वागत
पालिकाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कार्य समिति के बने सदस्य, स्वागत

मंडी धनौरा : पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी को पिछड़ा वर्ग कार्यसमिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। मिठाई का वितरण कर खुशी जाहिर की।

पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी का सरकार ने पिछड़ा वर्ग कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया है। रविवार को पालिका अध्यक्ष के आवास पर समर्थकों व भाजपाइयों का तांता लगा रहा। फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने पालिकाध्यक्ष को पिछला वर्ग कार्य समिति में सदस्य मनोनीत कर उनका राजनैतिक कद बढ़ाया है। साथ ही पिछड़ा समाज को मान व सम्मान दिया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अशोक कुमार उर्फ सोनू सैनी, सुमित अग्रवाल, सुरेंद्र सैनी, शंकर सैनी, संजीव सैनी, सौरभ, कपिल कुमार आदि मौजूद थे। बदले की भावना के साथ कार्य कर रही भाजपा सरकार: आमिर

संस, मंडी धनौरा : समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आमिर रजा जैदी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में बदले की भावना के साथ कार्य कर रही है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है।

वह शेरपुर चुंगी स्थित कैंप कार्यालय पर सपा की विधानसभा स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा भाजपा सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। सपा शासन में बनी योजनाओं व कार्यों को ही भाजपा ने सत्ता में आने के बाद आगे बढ़ा कर लोगों को विकास के नाम पर गुमराह किया है। उन्होंने आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया। इस मौके सरदार महाराज सिंह, नवाजिश अली, आलोक भारती, जितेंद्र यादव, विपिन कौशिक, ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ कमल, सनान आफंदी, सचिन कुमार उर्फ बॉबी, महमूद अली उर्फ भूरे, जीताम्बर यादव, हसन रजा जैदी, सचिन यादव, अशोक चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी