फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, हंगामा

ढक्का मोड़ सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में विवाहिता का फांसी पर शव लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM (IST)
फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, हंगामा
फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, हंगामा

ढक्का मोड़ : सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में विवाहिता का फांसी पर शव लटका मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर गांव पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

जनपद सम्भल के थाना असमोली के गांव पैतिया माफी निवासी लईक हुसैन ने अपनी बेटी अरमाना की शादी करीब चार वर्ष पहले गांव गलसुआ निवासी सद्दाम के साथ की थी। उस पर दो वर्ष का एक बेटा भी है। रविवार दोपहर बाद विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। स्वजन ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फांसी से उतारकर चारपाई पर रख लिया। उधर सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंचे और गले पर निशान देखकर गला घोटकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में जांच की जा रही है।

नाबालिग ने घर में लगाई फांसी, स्वजन ने किया अंतिम संस्कार

बछरायूं : एक नाबालिग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस पर स्वजन में चीत्कार मची हुई है। पुलिस को सूचना दिए बिना दफीना कर दिया गया है। पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।

घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली एक नाबालिग का शव घर में बने कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। लाश को देखकर स्वजन में चीत्कार मच गई। पुलिस को सूचना दिए बिना लाश को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में नाबालिग के एक युवक से प्रेम प्रसंग होने की चर्चाएं जोरों पर है। थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी