पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

जेएनएन अमरोहा विधानसभा चुनाव का रंग चढ़ते ही नेताओं के दलबदल का खेल शुरू हो गया है। ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:18 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:18 AM (IST)
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

जेएनएन, अमरोहा : विधानसभा चुनाव का रंग चढ़ते ही नेताओं के दलबदल का खेल शुरू हो गया है। बसपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा व उनके पति समेत कई नेताओं ने रविवार को लखनऊ कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

हसनपुर निवासी कमलेश आर्य वर्ष 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष तथा एक बार गजरौला की ब्लाक प्रमुख रहीं हैं। वह मौजूदा जिला पंचायत सदस्य भी हैं। जबकि, उनके पति हेम सिंह आर्य बसपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। मौजूदा समय में वह बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद थे। वर्ष 2012 में वह बसपा के टिकट पर धनौरा विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। उनके साथ आंबेडकर विकास मंच के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, हसनपुर नगर पालिका के सभासद अरविद उर्फ अन्ना समेत हसनपुर, धनौरा तथा अमरोहा विकास खंड क्षेत्र के कई पूर्व प्रधानों व बसपा के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, ज्वाइनिग समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उधर, हसनपुर तहसील के गांव कालाखेड़ा निवासी एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा टीपी सिंह ने भी आजाद समाज पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। डा. सोरन सिंह भाजपा में हुए शामिल

मंडी धनौरा : बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य डा. सोरन सिंह ने समर्थकों के साथ लखनऊ में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इसको लेकर समर्थकों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया। रविवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य डा. सोरन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इनके भाजपा में जाने से बसपा को क्षेत्र में गहरा झटका लगा है। उनकी जाट बिरादरी में अच्छी पैठ मानी जाती है। उधर, उनके भाजपा में शामिल होने के बाद समर्थकों ने मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया। यहां राजेश कुमार, संजय सिंह, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी