प्रेमी के चाचा पर किया फावड़े से हमला

अमरोहा : प्रेमी युगल के लापता होने के बाद गांव में तनाव बन गया। युवती के परिजनों ने रास्ते में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 11:09 PM (IST) Updated:Wed, 02 May 2018 11:09 PM (IST)
प्रेमी के चाचा पर किया फावड़े से हमला
प्रेमी के चाचा पर किया फावड़े से हमला

अमरोहा : प्रेमी युगल के लापता होने के बाद गांव में तनाव बन गया। युवती के परिजनों ने रास्ते में घेर कर युवक के चाचा पर फावड़े से हमला कर दिया। घायल का उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। दोनों के परिजन युगल को तलाश कर रहे हैं। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है तथा गांव में तनाव बना हुआ है।

मामला देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले युवक का प्रेम प्रसंग दो साल से गांव की ही युवती से चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में गांव के लोगों के साथ ही उनके परिजनों को भी जानकारी थी। युवती पर घर से निकलने तक की पाबंदी थी। मंगलवार रात को दोनों घर से लापता हो गए। बुधवार सुबह को उनके परिजनों को जानकारी हुई। प्रेमी युगल के लापता होने से गांव में तनाव बन गया।

दोनों के परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। सुबह लगभग नौ बजे युवक का चाचा रास्ते से कहीं जा रहा था। उधर से युवती के परिवार को युवक आ रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। युवती के परिजनों ने युवती के चाचा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि उस पर फावड़े से हमला किया गया। घायल चाचा को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव बना हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं चर्चा है कि गांव के कुछ लोग दोनों पक्षों में सुलह करा कर युगल के निकाह का दबाव बना रहे हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के लोग युगल को तलाश करने में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी