फेसबुक पर हआ इश्क, नेता की पत्नी ने लांघी दहलीज

अमरोहा एक राजनीतिक दल के नेता की पत्नी को फेसबुक पर युवक से इश्क हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:27 PM (IST)
फेसबुक पर हआ इश्क, नेता की पत्नी ने लांघी दहलीज
फेसबुक पर हआ इश्क, नेता की पत्नी ने लांघी दहलीज

अमरोहा : एक राजनीतिक दल के नेता की पत्नी को फेसबुक पर युवक से इश्क हो गया। शुक्रवार को वह पति व बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के पास चली गई। शाम तक वापस नहीं लौटी तो चिता हुई। बदनामी के चलते नेता ने पुलिस को भी खबर नहीं की। उसे तलाश करने में जुट गया।

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले का है। यहां रहने वाला युवक एक राजनीतिक दल में कई पदों पर रह चुका है। परिवार में पत्नी व बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी फेसबुक पर एक मित्र से घंटों बात करती थी। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ गया। नेता की पत्नी फेसबुकिया प्रेमी के इश्क में ऐसी उलझी कि घर की दहलीज लांघ दी। शुक्रवार को वह पति व बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के पास चली गई।

शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो स्वजन परेशान हुए। मोूबाइल नंबर बंद मिला। लिहाजा खोजबीन शुरू कर दी। फेसबुक एकाउंट की पड़ताल की तो राज खुल गया। पत्नी के घर से जाने के बाद नेता व उसके स्वजन उसे तलाश करने में जुटे हैं। पुलिस को भी सूचना नहीं दी है। वहीं शहर में यह मामला काफी चर्चा में है। प्रभारी निरीक्षक रविद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी