बताइये जरा.. कैसे तौल करते हैं आप गन्ने की

समय- 12:30 स्थान- गन्ना क्रय केंद्र रसूलपुर कलक्ट्रेट में बैठक के बाद नोडल अधिकारी मनीष चौहान सी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 10:49 PM (IST)
बताइये जरा.. कैसे तौल करते हैं आप गन्ने की
बताइये जरा.. कैसे तौल करते हैं आप गन्ने की

समय- 12:30

स्थान- गन्ना क्रय केंद्र रसूलपुर

कलक्ट्रेट में बैठक के बाद नोडल अधिकारी मनीष चौहान सीधे रसूलपुर गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने केंद्र प्रभारी से पूछा कि बताइये आप लोग कैसे तौल करते हैं। अपने सामने तौल कराने के साथ ही उन्होंने बांटों का निरीक्षण किया। डीसीओ से रोज की तौल व गन्ने की पर्ची जारी होने आदि पर बातचीत की। किसानों से वार्ता कर तौल की स्थिति जानी। सही बताने पर वह आगे बढ़ गए।

निराश्रित लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाया जाए

समय- 1:30

स्थान- गजरौला रैन बसेरा

नगर पालिका परिषद गजरौला द्वारा बनाए गए रैन बसेरे की नोडल अधिकारी ने स्थिति देखी। लिहाफ व अन्य इंतजामों को परखा और इओ निर्देश दिए कि रैन बसेरे में किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि कोई निराश्रित व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दे तो उसको रैन बसेरे तक पहुंचाया जाए।

मरीजों का समय से किया जाए इलाज

समय-1:50

स्थान- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला

सीएचसी में नोडल अधिकारी ने साफ-सफाई, औषधि वितरण कक्ष, जनरल वार्ड, रजिस्टर आदि चेक किया। सभी दस्तावेज दुरुस्त मिले। इस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नही होनी चाहिए। उनका समय से इलाज होना चाहिए। इसके बाद वह चले गए।

साहब, भुगतान में हो रही देरी

समय- 12: 40

स्थान- घरौंट साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र।

यहां पर नोडल अधिकारी ने धान खरीद और उसके भुगतान की जानकारी हासिल की। किसानों ने भुगतान में देरी होने के बारे में उनको बताया। जिसके निदान का उन्होंने भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने खाद गोदाम का जायजा लिया। जहां पर्याप्त खाद उपलब्ध मिली।

chat bot
आपका साथी