हसनपुर में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

हसनपुर तहसील क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्री कृष्ण के भक्तों ने उपवास रखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:52 PM (IST)
हसनपुर में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
हसनपुर में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

हसनपुर : तहसील क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्री कृष्ण के भक्तों ने उपवास रखकर सुबह शाम अपने घरों में विशेष रुप से पूजा अर्चना की। उधर श्री कृष्ण के जन्म को लेकर मंदिरों को गुब्बारों से अच्छी तरह से सजाए गए। नगर के प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर दिन भर लोग उपवास से रहे हैं। सांय कालीन आरती के बाद भोग लगाया जाएगा तथा रात 12 बजे श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष में मुख्य आरती होगी। पालने में झुलाये लड्डू गोपाल

बछरायूं: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भगवान को पालने में झुलाया गया व मंदिरो को दुल्हन की तरह सजाया गया। वही रात्रि में आरती कर भगवान का जन्म कराकर मंगल गीत गाए गए।

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों व घरों में विराजमान लड्डू गोपाल को सजा कर पालने में विराजमान किया गया। यहां प्राचीन महादेव मंदिर, कानूनगोयन शिव मंदिर, सोती जी मंदिर, शिव मंदिर आदि को दुल्हन की तरह सजाया गया। साथ ही मध्य रात्रि को भगवान की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कोविड के प्रकोप के चलते मंदिरों में भीड़ भाड़ कम रही। वहीं लोगों ने घरों से बाहर निकलने में परहेज किया। इस मौके पर सुरेश शर्मा, अनुज त्रिवेदी, कमल त्रिवेदी, शरद सिंह, डॉ शुभम शर्मा, अशोक शर्मा, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी