जैकेट कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, डीएम ने दिलाया भरोसा

अमरोहा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई जैकेट को देखकर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी खुश हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:22 PM (IST)
जैकेट कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, डीएम ने दिलाया भरोसा
जैकेट कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, डीएम ने दिलाया भरोसा

अमरोहा: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई जैकेट को देखकर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी गदगद हो गए। समूह के कार्य को सराहा और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। सीडीओ को निर्देश दिए कि जनपद के अलावा जैकेटों को दूसरे जिलों में भी बेचने के लिए समूह की मदद की जाए।

सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती किसान कल्याण व गरीब कल्याण दिवस के रूप में मना रही है। इसके तहत शनिवार को ब्लाकवार मेलों का आयोजन किया गया। अमरोहा विकास खंड परिसर में आयोजित मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि, दिव्यांग कल्याण, समाज कल्याण, मत्स्य, पूर्ति, गन्ना, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा विभाग व स्वयं सहायता समूहों आदि द्वारा स्टाल सजाए गए। दोपहर 12 बजे डीएम व सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला मेले में पहुंच गए।

उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से विभागीय योजनाओं को जाना। पुष्टाहार आदि के बारे में बातचीत की। इसके बाद स्टालों का निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूह के स्टाल पर जैकेट देखी। पूछताछ में मिलन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यह जैकेट उनके समूह द्वारा बनाई जाती हैं। जिसकी बिक्री अभी जनपद में ही हो रही है। महिलाओं के काम की डीएम ने तारीफ की और समूह द्वारा तैयार जैकेट दूसरे जिलों में बिक्री करने में प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीडीओ को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सरदार गुरेंद्र सिंह, बीडीओ मो.जाकिर आदि मौजूद रहे। 50 बुजुर्गों, 20 दिव्यांगों की बनेगी पेंशन

अमरोहा: गरीब कल्याण मेले में समाज कल्याण व दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा पेंशन बनवाने के लिए अलग से स्टाल में व्यवस्था की गई थी। 50 बुजुर्गों व 20 दिव्यांगों ने मेले में अपनी पेंशन बनवाने के लिए अर्जी लगाई। कर्मचारियों ने आवेदन पूर्ण किया और जल्द ही पेंशन बन जाने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी