सरकारी संपत्ति की रक्षा करना भी हमारा दायित्व : दीपक

हसनपुर दैनिक जागरण के संस्कारशाला अभियान के तहत गुरुवार को नगर के लाला सत्यप्रकाश कालेज में गोष्ठी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM (IST)
सरकारी संपत्ति की रक्षा करना भी हमारा दायित्व : दीपक
सरकारी संपत्ति की रक्षा करना भी हमारा दायित्व : दीपक

हसनपुर : दैनिक जागरण के संस्कारशाला अभियान के तहत गुरुवार को नगर के लाला सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षक दीपक कुमार ने कहा जिस तरह से हम अपनी संपत्ति की रक्षा करते हैं, उसी तरह से सरकारी संपत्ति की रक्षा करना भी हमारा दायित्व है।

गुरुवार को आयोजित हुए संस्कारशाला कार्यक्रम में उन्होंने छात्र- छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा सार्वजनिक उपयोग की चीज को हमें अपनी ही समझनी चाहिए। क्योंकि सरकारी संपत्ति जनता के उपयोग के लिए होती है। सड़क पर हम यात्रा करते हैं। सार्वजनिक शौचालय आम जनता की सुविधा के लिए बनाए जाते हैं। यात्री शेड आम यात्रियों की सुविधा को होते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि, तालाब, क्रीड़ा स्थल आदि सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए होते हैं। समझो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है तो हमारा देश कमजोर हो रहा है। इसलिए हमें सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने को अपना कर्तव्य मानना चाहिए। सरकारी भूमि में रोपित पौधों की देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। क्योंकि पेड़ पौधों से हमें आक्सीजन व छाया प्राप्त होती है। देखने में आता है कि बहुत से लोग अपने घरों की सफाई कर कूड़ा घर अथवा दुकानों के बाहर सड़क पर डाल देते हैं यह आदत बिल्कुल सही नहीं है। हम जिस तरह से अपने घर व दुकानों की सफाई करते हैं उसी तरह से हमें अपने घर के सामने सड़क को स्वच्छ रखना चाहिए।

हमारे अंदर फिजूलखर्ची न करने की आदत होनी चाहिए। फिजूल खर्ची रोकने से हम और हमारा देश दोनों मजबूत होते हैं। फिजूल खर्ची रोककर की जाने वाली बचत आगे चलकर बड़ी धनराशि बन जाती है जो जरूरत पड़ने पर हमें सहारा देती है। इतना ही नहीं फिजूल खर्ची बड़े धनवान इंसान को निर्धन बना देती है और सोच समझकर खर्च करने वाले निर्धन लोग भी बचत करने से धनवान बन जाते हैं।

chat bot
आपका साथी