निरीक्षक अशोक कुमार व अतुल प्रधान समेत 42 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

अमरोहा निरीक्षक अशोक कुमार को राष्ट्रपति द्वारा जारी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:50 PM (IST)
निरीक्षक अशोक कुमार व अतुल प्रधान समेत 42 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित
निरीक्षक अशोक कुमार व अतुल प्रधान समेत 42 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

अमरोहा: गणतंत्र दिवस पर सराहनीय सेवाओं के लिए निरीक्षक अशोक कुमार को राष्ट्रपति द्वारा जारी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 41 अन्य पुलिस कर्मी भी सम्मानित होंगे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक साइबर सेल में तैनात निरीक्षक अशोक कुमार को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोरोना सेल प्रभारी अतुल प्रधान, रजनीश, नरेंद्र, शिवप्रसाद, ब्रजपाल, अमित कुमार, अजय कुमार, नवीन कुमार व अशोक कुमार, गोपनीय कार्यालय से अंकित कुमार शर्मा व शहजाद फईम, साइबर सेल से आकाश कुमार, रेडियो शाखा से रामकेश सिंह, डायल-112 से एसआइ तरुण प्रताप सिंह, थाना रहरा से नीरज कुमार, रजबपुर से एसआइ अरिहंत सिद्धार्थ व सिपाही अनित कुमार, नौगावां सादात से विकास शर्मा, प्रधान लिपिक शाखा से नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी अपराध कार्यालय से मोहम्मद आसिम, यातायात शाखा से गौरव कुमार, डिडौली से मनोज कुमार, आदमपुर से मनोज कुमार, फायर सर्विस से एफएसओ सतेंद्र कुमार, फायरमैन सुभाष चंद्र व योगेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा थाना गजरौला से एसआइ जावेद अली व सिपाही राजीव मलिक, पुलिस लाइन से कुक समरपाल व सफाईकर्मी सतपाल, एसओजी टीम से गौरव शर्मा, विजय शर्मा व कमल कुमार, सर्विलांस सेल से अनिल कुमार व योगेश कुमार, सोशल मीडिया सेल से प्रदीप कुमार के अलावा मंडी धनौरा के गांव आजमपुर निवासी गोताखोर टीम के सदस्य सुरेश, मिट्टू, भूदेव, ध्यान सिंह व बिदर को भी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

अमरोहा के दो जवानों को प्रसंशा चिह्न

23वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एचसीपी हवलदार जयपाल सिंह को भी सराहनीय सेवा सम्मान मिला है। वह मूलरूप से अमरोहा के रजबपुर गजरौला के रहने वाले हैं। वर्ष 1982 में पीएसी में भर्ती हुए। जबकि 24वीं वाहिनी पीएसी में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात सुरेश चंद्र त्यागी भी अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में डिगरा गांव के रहने वाले हैं। 1982 में वह पीएसी में शामिल हुए। उन्हें सेवाकाल में दूसरी बार सराहनीय सेवा सम्मान मिला है।

chat bot
आपका साथी