प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा भारत

अमरोहा भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री विजय कश्यप ने प्रेस वार्ता कर कहा भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:39 PM (IST)
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा भारत
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा भारत

अमरोहा : भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री विजय कश्यप ने प्रेस वार्ता कर भारत को आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए विषय पर वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पत्रकारों से बात की।

भाजपा के जोया रोड स्थित कार्यालय पर वीडियो कांफ्रेंस के दौरान विजय कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। बताया कि लघु उद्योग, एमएसएमई, कल्याण एवं बेरोजगार सदन के जरिये मेकिग इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। रक्षा क्षेत्र में डिफेंस काउंसिल ने 38900 करोड़ रुपए को मंजूरी दे दी है। इससे इकतीस हजार एक सौ तीस करोड़ का अधिकरण भारतीय इंडस्ट्री से होगा। डिफेंस 49 फीसद से बढ़कर 74 फीसद कर दिया गया है। सेना के लिए 1500 वीएन लड़ाकू विमानों को अपडेट करने के लिए मंजूरी भी दे दी गई 400 करोड़ रुपए की रक्षा परियोजना डीपीआईएस शुरू की गई है, जिससे हम अपनी सुरक्षा हथियारों को आवश्यकता अनुसार तैयार कर सकते हैं। यह सब कार्य मेक इन इंडिया सुरक्षा क्षेत्र में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा स्वदेशी निर्माण के लिए दो वर्षों में भारत की कंपनी अपना कार्य कर चुकी हैं। जो लड़ाकू विमान हम विदेश से मंगाते थे अब वह भारत से भी ले सकते हैं। बुलेट प्रूफ जैकेट भी अब अपने ही देश में तैयार होगी। भारत आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ रहा है। आगे बताया उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है। भारत को आत्मनिर्भर करने के लिए कई योजनाओं को गति दी जा रही है। कहा कि अंतरिक्ष में भी बड़े काम किए जा रहे हैं। अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 300 अरब डॉलर की है। जबकि भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7 अरब डालर की है, अंतरिक्ष बोर्ड को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।

कहा कि कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल का नारा देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी