195 वाहनों का चालान कर 2.90 लाख शमन शुल्क वसूला

अमरोहा विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान गुरुवार को परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 12:28 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 12:28 AM (IST)
195 वाहनों का चालान कर 2.90 लाख शमन शुल्क वसूला
195 वाहनों का चालान कर 2.90 लाख शमन शुल्क वसूला

अमरोहा: विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान गुरुवार को परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान 195 दोपहिया व चार पहिया वाहनों का चालान कर दो लाख 90 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया गया। अभियान से खलबली मची रही।

गुरुवार को एआरटीओ एके सिंह (प्रवर्तन) राजपूत के नेतृत्व में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हाईवे व अन्य संपर्क मार्गों पर चेकिग अभियान चलाया गया। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने माल वाहक व भारी वाहनों के चालकों द्वारा सीट बेल्ट न लगाने तथा ओवरलोडिग में 112 वाहनों का चालान किया तथा दो लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला। श्री राजपूत ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।

कहा कि हादसों को रोकने के लिए नियमों का पालन करें। वहीं एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह के निर्देशन में आरआई वैभव सोती व टीएसआइ सुरेंद्र सिंह अत्री ने जिले के प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उसके बाद टीएसआइ ने टीम के साथ मिलकर वाहन चेकिग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों का चालान किया।

इस दौरान 83 दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों का चालान कर 90 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। इस अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही।

chat bot
आपका साथी