दुष्कर्म की कोशिश में कुमराला के प्रधान पर मुकदमा, चालान

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुमराला बहादुरपुर का प्रधान मदन सिंह इस बार गांव की महिला से दुष्कर्म के प्रयास और विरोध करने पर दराती से हमला कर घायल करने में फंस ही गया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चालान कर दिया। उधर पीड़िता जिदगी-मौत से जूझ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 06:23 AM (IST)
दुष्कर्म की कोशिश में कुमराला के प्रधान पर मुकदमा, चालान
दुष्कर्म की कोशिश में कुमराला के प्रधान पर मुकदमा, चालान

गजरौला : थाना क्षेत्र के गांव कुमराला बहादुरपुर का प्रधान मदन सिंह इस बार गांव की महिला से दुष्कर्म के प्रयास और विरोध करने पर दराती से हमला कर घायल करने में फंस ही गया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चालान कर दिया। उधर पीड़िता जिदगी-मौत से जूझ रही है।

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गांव निवासी एक महिला शिव मंदिर के पीछे स्थित खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। प्रधान मदन सिंह ने नशे की हालत में उसे दबोच लिया। प्रधान ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो महिला ने शोर मचाते हुए विरोध किया। इस पर आपा खोए प्रधान ने दरांती से ही महिला के मुंह पर दर्जन भर से अधिक प्रहार कर जख्मी कर दिया।

घटना से उत्तेजित भीड़ ने आरोपित प्रधान को दबोचकर धुनाई लगा दी। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार की देररात में ही पीड़ित महिला के परिजन की तहरीर पर प्रधान मदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार की दोपहर चालान कर दिया।

उधर, घायल महिला की हालत नाजुक है। उसका मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मेरठ में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी रहने की सूचना मिली है।

इधर प्राथमिक उपचार देने वाले चिकित्सकों ने बताया महिला को गंभीर चोट आई हैं। उसकी एक आंख की रोशनी बचने की संभावना कम है। पूर्व भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है प्रधान

गजरौला: गांव कुमराला बहादुरपुर के प्रधान मदन सिंह पहले से ही दागदार रहा है। उसके खिलाफ थाने में पांच मुकदमा दर्ज हैं। अब से 27 साल पूर्व सन 1992 में यह एक युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में 20 दिन तक जेल में बंद रह चुका है। प्रधान रहते हुए भी जमीन को लेकर मारपीट में 151 में चालान हुआ है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है।

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने की रासुका की मांग, सौंपा ज्ञापन

गजरौला: कुमराला बहादुरपुर में जिस महिला के साथ घटना घटी है। वह प्रजापति समाज की है। इससे समाज के लोगों में रोष है। शनिवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के लोग थाने पहुंचे। यहां प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपित प्रधान पर रासुका लगाने की मांग की। इससे पूर्व उन्होंने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर साहस बनाए रखने की बात कहीं। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योनाथ प्रजापति, चेतराम आर्य, डॉ. भूपदेव प्रजापति, तेजपाल प्रजापति, भगवंत, शीशपाल प्रजापति, वीर सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी