विधायक ने अमरोहा डीएम से की शिकायत, बोले- वन दारोगा विभाग की भूमि पर करा रहा खेती

हसनपुर तहसील क्षेत्र में आम के बागों का बड़े पैमाने पर कटान हो रहा है। हरे-भरे बागों को केमिकल डालकर सुखाया जा रहा है और उद्यान व वन विभाग के अधिकारी उनको काटने की इजाजत दे रहे हैं। यह खेल वन विभाग के अधिकारियों की साठगांठ से खेला जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:01 AM (IST)
विधायक ने अमरोहा डीएम से की शिकायत, बोले- वन दारोगा विभाग की भूमि पर करा रहा खेती
विधायक ने अमरोहा डीएम से की शिकायत, बोले- वन दारोगा विभाग की भूमि पर करा रहा खेती

अमरोहा, जेएनएन: हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने एक वन दारोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग की जमीन पर वह अवैध तरीके से खेती करा रहा है। लकड़ी का अवैध कटान भी उसकी शह पर हो रहा है। हरे-भरे आम के बागों को कटवाने में उसकी संलिप्तता है। जिसकी शिकायत उन्होंने डीएम से की है और जांच कराकर आरोपित पर कार्रवाई के लिए कहा है। इधर जिलाधिकारी ने विधायक की शिकायत के आधार पर डीएफओ को जांच के निर्देश दिए हैं।

हसनपुर तहसील क्षेत्र में आम के बागों का बड़े पैमाने पर कटान हो रहा है। हरे-भरे बागों को केमिकल डालकर सुखाया जा रहा है और उद्यान व वन विभाग के अधिकारी उनको काटने की इजाजत दे रहे हैं। यह खेल वन विभाग के अधिकारियों की साठगांठ से खेला जा रहा है। इसके अलावा कई जगह अधिकारी वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से खेती करा रहे हैं। वन क्षेत्र से पेड़ों को सूखा दर्शाकर कटान करा रहे हैं। यूं तो पहले से ही विभाग के अफसरों की पोल बागों के कटान में खुल चुकी थी लेकिन, अब क्षेत्रीय विधायक ने डीएम से शिकायत कर उस पर पक्की मुहर लगा दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि देहरी गूजर गांव में वन दारोगा व कर्मियों की मिलीभगत से अवैध तरीके से विभाग की जमीन पर खेती कराई जा रही है। बहरहाल डीएम ने डीएफओ को शिकायत जांच सौंप दी है।

वन विभाग के अफसरों की शह पर बावनखेड़ी में चल रही अवैध आरा मशीनें

अमरोहा: हसनपुर क्षेत्र में वन विभाग के अफसरों के रहमोकरम पर बावनखेड़ी गांव में अवैध आरा मशीनों का संचालन हो रहा है। वनों से काटी गई लकड़ी को यहीं पर खपाया जा रहा है। न तो कभी अफसर यहां छापामारी करते हैं और न ही अन्य कार्रवाई। सूत्रों की मानें तो इकलौते गांव में दो दर्जन के आस-पास आरा मशीनें हैं। जिनके पास लाइसेंस है, वह तो दिन में भी चलाते हैं और जिनके पास नही है वे रात का फायदा उठाकर उनका संचालन करते हैं। अधिकांश मशीनें घरों की चहारदीवारी के अंदर स्थापित हैं। बाहर स्थित मशीनें आसानी से दिख जाती हैं लेकिन, अंदर की देख पाना मुश्किल है।

क्या बोले विधायक

वन विभाग का दारोगा देहरी गूजर में खेती करा रहा है। जिसकी शिकायत मैंने डीएम से की है। खेती वन विभाग की जमीन पर हो रही है। लोगों से रुपये वसूलकर यह खेल चल रहा है।

महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक हसनपुर

क्या कहते हैं डीएम

हसनपुर विधायक ने शिकायत की थी, जिस पर डीएफओ को जांच सौंप दी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी